जब पार्षद कचरा गाड़ी लेकर कचरा उठाने निकल पड़े

एक बार में 500 किलो कचरा उठाया बैटरी से चलने वाली कचरा गाड़ी ने, वार्ड 71 में हुआ पहला परीक्षण

2 min read
Oct 18, 2015
Corporation councilor
(पार्षद ने चलाई कचरा गाड़ी)
इंदौर.नगर निगम में नई नई आई बेटरी से चलने वाली कचरा गाड़ी का पहला मैदानी परीक्षण रविवार को वार्ड 71 में हुआ। इस वार्ड में निगम ने डोर टू डोर कचरा कलेक्शन योजना लागू की हुई है। बेटरी चलित कचरा वाहन को स्थानीय पार्षद भारत पारख ने स्वयं चलाया और मेन रोड से कचरा उठवाया।


परीक्षण के बाद पार्षद पारख ने इसे शहर हित में बताया। केवल एक छोटी सी खामी की तरफ निगम का पारेख ने ध्यान खींचा। पारेख ने बताया कि कचरा गाड़ी की हाईड्रोलिक ट्राली और सड़क पर रखी कचरा पेटी के बीच छह इंच की गेप है। ये ट्राली जब कचरा पेटी के पास जाकर हाईड्रोलिक कर खाली की जाती है तो ये गेप से परेशानी आती है। ये परेशानी भी आसानी से हल हो सकती है क्योंकि हर कचरा पेटी के नीचे पहिये लगे होते है। ये पहिये अगर हटा देंगे तो हाईड्रोलिक ट्राली और कचरा पेटी के बीच का फासला खत्म हो जाएगा और कचरा आसानी से पेटी में डंप हो जाएगा।


आज पहली बार हुए परीक्षण में बेटरी चलित कचरा वाहन ने एक बार में 500 से 600 किलो के बीच कचरा एक बार में उठाया। पारख के मुताबिक वाहन पर्यावरण हितेषी है। डीजल पूरी तरह बचेगा। शोर नहीं करता है। काफी हलका है और इसे हर वो व्यक्ति चला सकता है जो एक्टिवा व बाईक जैसे वाहन चलाता है। प्रश्क्षिण के बाद इसे महिला सफाईकर्मी भी चला सकती है। इसमें सबसे ज्यादा ध्यान वाहन की बेटरी की चार्जिंग और नियमित मेंटेनेंस का है।

(और ये हाईड्रोलिक कर खाली की गाड़ी)

मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन करेंः
mp.patrika.com
Published on:
18 Oct 2015 06:42 pm
Also Read
View All