इंदौर

MP में बनेगा ‘क्रिकेट म्यूजियम’, सचिन के पैड, द्रविड़ की T-Shirt के साथ दिखेगा नायडू का बल्ला

एमपीसीए की मैनेजिंग कमेटी मीटिंग सहित सदस्यों की मेल मुलाकात के दौरान म्यूजियम को लेकर विस्तार से चर्चा हुई....
less than 1 minute read
Nov 14, 2021
tendulkar_drives_main.jpg
Cricket museum

इंदौर। प्रदेश का पहला क्रिकेट म्यूजियम इंदौर में तैयार होने जा रहा है। म्यूजियम और क्रिकेट लाइब्रेरी का 50 फीसदी काम पूरा हो चुका है। होलकर क्रिकेट स्टेडियम में तैयार किए जा रहे इस म्यूजियम में होलकरकालीन क्रिकेटर कर्नल सीके नायडू के बल्ले के साथ ही सचिन तेंडुलकर के पैड, मिस्टर वॉल के नाम से मशहूर टीम इंडिया के हालिया कोच राहुल द्रविड़ के आखिरी टेस्ट मैच की यादगार टी शर्ट, नरेंद्र हिरवानी की विश्व रेकॉर्ड टेस्ट से जुड़ी गेंद सहित क्रिकेट इतिहास से जुड़ी यादगार वस्तुएं रखी जाएंगी। शनिवार को एमपीसीए की मैनेजिंग कमेटी मीटिंग सहित सदस्यों की मेल मुलाकात के दौरान म्यूजियम को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

इस बार होंगे सभी जूनियर टूनमिंट

बैठक में ग्वालियर के स्टेडियम का निर्माण और इंदौर में स्टेडियम की जमीन आवंटन प्रक्रिया को लेकर भी चर्चा हुई। निर्णय लिय गया कि इस बार सभी जूनियर टूर्नामेंट कराए जाएंगे।

आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों को मिलेगी मदद

शनिवार को करीब ढाई घंटे चली मैनेजिंग कमेटी की बैठक में एमपीसीए की विभिन्न उपसमितियों के सुझावों पर चर्चा हुई। अब विभिन्न संभागों में मौजूद आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन क्रिकेट में काबिल खिलाड़ियों की मदद एमपीसीए करेगा। उन्हें क्रिकेट किट सहित अन्य सुविधाएं देंगे।

Updated on:
14 Nov 2021 01:21 pm
Published on:
14 Nov 2021 01:21 pm