इंदौर

छह मकानों पर चोरों का धावा

नकदी के साथ सोने-चांदी के जेवर ले उड़े

2 min read
Jun 05, 2023
छह मकानों पर चोरों का धावा

इंदौर। शहर में चोरों ने छह मकानों पर वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात आरोपी तोले तोडक़र मकानों में घुसे और नकद रुपयों के साथ हजारों रुपए कीमत के सोने-चांदी के जेवर ले उड़े। थाना लसूडिय़ा इलाके में दो स्थानों पर चोरी की वारदात हुई। पुलिस के मुताबिक फरियादी संतोष गोस्वामी पिता गोङ्क्षवदपुरी गोस्वामी निवासी ङ्क्षपक सिटी निरंजनपुर ने बताया कि उनके पड़ोसी गणेश पांडेय के सूने मकान में चोर 29 मई की रात घुस गए। वे अपने परिवार के साथ 15 मई को मकान मे ताला लगा कर लखनऊ गए हैं। पड़ोसी के यहां अलमारी में चार गुल्लक डिब्बे रखे थे। इनमें रखे करीब 40 हजार रुपए बदमाश चुर ले गए। इसी तरह दूसरी वारदात फरियादी भूपेन्द्र राय पिता जगन्नाथ राय निवासी ङ्क्षसगापुर ग्रीन व्यू बिज्जूखेड़ी के यहां हुई। अज्ञात बदमाश घर का ताला तोडक़र सोने चांदी के जेवरात और 3 हजार रुपए चुरा ले गए।

80 हजार रुपए और जेवर चोरी
थाना कनाडिय़ा इलाके में संतोष सोलंकी पिता गेंदालाल सोलंकी निवासी पुराना गांव बिचौली मर्दाना के सूने मकान के साथ चोरों ने उनके भाई के मकान को भी निशाना बनाया। वारदात 3 जून को दिनदहाड़े हुई। उन्होंने बताया कि अज्ञात बदमाश मेरे और मेरे भाई के घर के ताले तोडकर घुसे। मेरे घर की अलमारी में रखी एक सोने की चेन, मांग टीका, चांदी के पायजेब और नकदी 80 हजार रुपए चुरा ले गए। भाई के घर की अलमारी में रखा सोने का पेंडेंट जिसमे सोने की 30 मोती लगे हैं और चांदी की चेन व गुच्छा भी चोरी हो गया।

इन मकानों को भी बनाया निशाना
थाना एरोड्रम पुलिस ने बताया कि राहुल पिता महेशकुमार अग्रवाल निवासी कालानी नगर के मकान में चोरी हो गई। परिवार कल दोपहर को लौटा और मेन गेट का ताला खोलकर अंदर गया तो चैनल गेट व अंदर मेन दरवाजे का ताला व अन्य दरवाजे के ताले भी टूटे मिले। सामान पलंग पर बिखरा पड़ा था। बड़ी लोहे की पेटी भी खुली थी। चोर सोने-चांदी के जेवरात, पुराने सिक्के और नकदी रुपए चे भागे। इधर, राजेंद्र नगर थाने में फरियादी सुनील पिता मणिया सिसोदिया निवासी पाटलियापुरा बिजलपुर ने चोरी की रिपोर्ट लिखवाई है। अज्ञात बदमाश दरवाजे का ताला तोडक़र नकदी और चांदी के जेवर चुरा ले गए। थाना विजयनगर इलाके में आशा पंडित (64) निवासी रामचन्द्र नगर के मकान में चोरी हो गई। अज्ञात आरोपी सोने की चेन व अन्य जेवरों के साथ एसबीआइ बैंक लॉकर की चाबी और 500 रुपए चुरा ले गए।

Published on:
05 Jun 2023 11:04 am
Also Read
View All