22 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हिडन कैमरे से महिला अधिकारी का केबिन में वीडियो बनाया फिर मांगे 2 लाख रुपये

Woman Officer Blackmail: श्रम विभाग में पदस्थ महिला अधिकारी को जाल में फंसाकर आरोपी कर रहा था 2 लाख रुपये की डिमांड, महिला अधिकारी की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार।

2 min read
Google source verification
indore

female officer was blackmailed after being secretly video with hidden camera

Blackmail Case: मध्यप्रदेश के इंदौर से एक बेहद चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला अधिकारी का हिडन कैमरे से वीडियो रिकॉर्ड कर उसे ब्लैकमेल करने की कोशिश की गई। महिला अधिकारी से आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 2 लाख रुपये की मांग कर रहा था। आरोपी की धमकियों से परेशान महिला अधिकारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का एक साथी अभी फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

हिडन कैमरे से बनाया वीडियो

इंदौर में श्रम विभाग में पदस्थ एक महिला के साथ ब्लैकमेलिंग की ये कोशिश की गई। महिला अधिकारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि ऑफिस में आने-जाने के दौरान उनकी मुलाकात अजीत चौरसिया नाम के युवक से हुई थी। एक दिन अजीत चौरसिया उनके केबिन में आया और उन्हें 5 हजार रुपये दिए। अजीत ने उनसे कहा कि ये राशि मजदूरों को 200-200 रूपए के बोनस के रूप में बांट दिए जाएं। महिला अधिकारी के मुताबिक जैसे ही उनने पैसे लिए तभी अजीत ने हिडन कैमरे से वीडियो बना लिया।

ब्लैकमेल कर मांगे 2 लाख रुपये

महिला अधिकारी के मुताबिक हिडन कैमरे से वीडियो रिकॉर्ड करने के बाद आरोपी अजीत चौरसिया उन्हें ब्लैकमेल करने लगा। आरोपी ने धमकी दी कि अगर उसे 2 लाख रुपये नहीं दिए तो पैसे लेते हुए बनाए गए वीडियो को रिश्वत लेते हुए का वीडियो बताकर वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद जब महिला अधिकारी ने दो लाख रुपये दे पाने में असमर्थता जताई तो आरोपी अजीत सौदेबाजी पर उतर आया और एक लाख रुपये देने की बात कहने लगा। आरोपी बार-बार उन्हें धमका रहा था कि वीडियो वायरल कर बदनाम कर देगा।

पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

पीड़ित महिला अधिकारी ने बताया कि आरोपी अजीत चौरसिया की धमकियों से वो परेशान हो गईं और मानसिक तनाव में आ गईं। हिम्मत जुटाकर वो पुलिस थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और जाल बिछाकर आरोपी अजीत चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से हिडन कैमरा व बनाया गया वीडियो बरामद किया है। डीसीपी राजेश त्रिपाठी ने बताया कि इस पूरी साजिश में अजीत चौरसिया के साथ उसका एक अन्य साथी भी शामिल था जो फिलहाल फरार चल रहा है। क्राइम ब्रांच की टीम फरार आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और पुलिस का दावा है कि उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।