21 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंदौर में बीजेपी नेता की तबीयत बिगड़ी, विमान से दिल्ली शिफ्ट किया जाएगा

BJP leader sumit mishra health: बीजेपी नेता को दिल से संबंधित गंभीर समस्या (हार्ट प्रॉब्लम) के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उन्हें शुक्रवार को विमान से दिल्ली शिफ्ट किया जाएगा।

2 min read
Google source verification
indore

प्रतीकात्मक तस्वीर (patrila file)

bjp leader sumit mishra health update: मध्यप्रदेश के इंदौर में भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुमित मिश्रा की हालत गंभीर है और उन्हें शुक्रवार को विमान से दिल्ली शिफ्ट किया जाएगा। दिल्ली में देश के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक सेठ, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा की एंजियोप्लास्टी करेंगे और आगे का इलाज किया जाएगा। सुमित मिश्रा की तबीयत खराब होने पर शहर के कई नेता व कार्यकर्ता उनका हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे।

सुमित मिश्रा के दिल की धमनियों में गंभीर ब्लॉकेज

भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा को तबीयत बिगड़ने पर परिजन इंदौर के ज्यूपिटर अस्पताल लेकर पहुंचे थे। वहां डॉक्टरों ने जब सुमित मिश्रा की जांच की तो उनके दिल की धमनियों में गंभीर ब्लॉकेज होने का पता चला। बताया जा रहा है कि उनकी दो धमनियों में 90 प्रतिशत और एक अन्य धमनी में 50 प्रतिशत तक ब्लॉकेज पाया गया है। सुमित मिश्रा की दो धमनियों में ब्लॉकेज की गंभीरता को देखते हुए ज्यूपिटर हॉस्पिटल के डॉक्टर्स ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली रेफर करने का फैसला लिया है।

विमान से दिल्ली शिफ्ट किया जाएगा

नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा को शुक्रवार को इंदौर से विमान से दिल्ली शिफ्ट किया जाएगा। बताया गया है कि दिल्ली में देश के प्रसिद्ध स्पेशलिस्ट हार्ट सर्जन डॉ. अशोक सेठ उनकी एंजियोप्लास्टी करेंगे और फिर आगे का इलाज भी दिल्ली में ही किया जाएगा। सुमित मिश्रा की तबीयत खराब होने और उनके अस्पताल में भर्ती होने के बारे में जब शहर के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को लगी तो नेता व कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे और उनका हाल जाना।

इसी महीने हुआ भाभी का निधन

बता दें कि मई 2026 के शुरुआती सप्ताह में ही सुमित मिश्रा के परिवार में शोक का माहौल था और उनकी भाभी मीना मिश्रा का निधन हुआ था। इस दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वयं उनके इंदौर स्थित निवास पर पहुंचकर उन्हें सांत्वना दी थी और श्रद्धांजलि अर्पित की थी।

विधायक-महापौर के बीच समन्वय में निभाई अहम भूमिका

यहां ये भी बता दें कि सुमित मिश्रा इंदौर शहर के सक्रिय नेताओं में से एक हैं और हाल ही में इंदौर शहर में उभरे जल संकट को लेकर भाजपा के भीतर चल रही अंदरूनी खींचतान और नाराजगी को शांत करने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने वरिष्ठ विधायक महेंद्र हार्डिया और महापौर पुष्यमित्र भार्गव के बीच समन्वय स्थापित कर सियासी दूरियां कम करवाने में बड़ी भूमिका निभाई थी।