इंदौर

एडल्ट साइट पर सर्फिंग की तो आपका वीडियो बनाने का झांसा देकर कर रहे ब्लैक मेल, बिट क्वाइन पर मांग रहे फिरौती

साइबर ठगी के नए तरीके अपना रहे बदमाश, इनकम टैक्स के रिफंड का झांसा देकर कर रहे ठगी, पुलिस ने सतर्क रहने के लिए जारी की एडवाइजरी

2 min read
Aug 06, 2018
एडल्ट साइट पर सर्फिंग की तो आपका वीडियो बनाने का झांसा देकर कर रहे ब्लैक मेल, बिट क्वाइन पर मांग रहे फिरौती

इंदौर. साइबर ठगी करने वाले बदमाश नए नए तरीके अपना रहे है। अगर कोई व्यक्ति एडल्ट साइट पर सर्फिंग करता है तो पॉप अप एड्स के जरिए ठगोरे सर्फिंग करते हुए वीडियो बनाने का दावा करते है और फिर ब्लैक मेल पर उतर आते है। ब्लैक मेल करते हुए बिट क्वाइन अकाउंट में फिरौती की राशि जमा करने के लिए धमकी देते है।
साइबर सेल के पास आ रही शिकायतों से ठगी के नए तरीकों की जानकारी साने आ रही है। ऐसे केस आए है जिसमें एडल्ट साइड पर सर्फिंग के दौरान आने वाले पाप अप एड पर क्लिक होने की स्थिति में सारी जानकारी हैक कर ली जाती है और फिर सर्फिंग करने का वीडियो व फोटो बनाने का दावा किया जाता है। ठगोरे इन वीडियो को सोशल साइड्स पर अपलोड करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर बिट क्वाइन अकाउंट में राशि जमा कराने के लिए दबाव बनाते है। साइबर एसपी जितेंद्रसिंह के मुताबिक, कुछ इस तरह के मामले सामने आए है जिसके कारण इंटरनेट यूजर को सावधान रहने के लिए कहा है।
साइबर सेल पहुंच रही शिकायतों में इनकम टैक्स रिफंड के नाम पर भी अकाउंट की जानकारी हैक करने की बात सामने आई है। अनजान व्यक्ति मेल अथवा मैसेज के जरिए इनकम टैक्स द्वारा काटी गई राशि जल्द वापस दिलाने व राशि आपके बैंक अकाउंट में जल्द ट्रांसफर कराने का झांसा देता है। इसके बाद एक लिंक भेजकर उस पर क्लिक कर अपना बैंक अकाउंट वेरिफाई करने के लिए कहता है। लिंक पर क्लिक करने के बाद अगर बैंक अकाउंट की जानकारी उस पर दी जाती है तो वह व्यक्ति आसानी से आपके बैंक अकाउंट को एक्सेस कर राशि ट्रांसफर कर लेता है, इसलिए इस तरह की लिंक से सावधान रहने की जरूरत है।
यह भी देखने में आया है कि सोशल मीडिया, फेसबुक, वाट्सऐप पर लिंक भेजकर या फिर मैसेंजर पर लिंक भेजकर आपकी रुचि के हिसाब से वस्तुएं दिखाने का झांसा दिया जाता है। अगर अनजान व्यक्ति द्वारा भेजी जा रही लिंक पर क्लिक किया जाता है तो बदमाश को आपके अकाउंट की पूरी जानकारी मिल जाती है और वह आपका अकाउंट खुद एक्सेस कर लेता है।
इन बातों को ध्यान देने की जरूरत
- एसपी के मुताबिक, किसी भी अनजान नंबर से आ रही लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए। वह फिशिंग के जरिए आपकी सारी जानकारी हासिल कर लेते है।
- सोशल मीडिया के अकाउंट की जानकारी किसी पासवर्ड किसी से शेयर न करें।
- किसी भी वेबसाइट पर सर्फिंग के दौरान पॉप अप एड पर क्लिक न करें, वह फिशिंग लिंक हो सकती है।

Published on:
06 Aug 2018 01:49 pm
Also Read
View All