इंदौर

खेत में मिले पति-पत्नी के शव, जहर खाने की आशंका

हत्या या आत्महत्या : दंपती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस कर रही जांच

2 min read
May 16, 2022
suicide
मानसिक तनाव में आए व्यापारी ने की आत्महत्या

इंदौर। खुड़ैल थाना क्षेत्र में कल खेत से पति-पत्नी का शव बरामद किए गए। अभी उनकी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन पुलिस को आशंका है कि दोनों ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया है।
मृतकों के नाम निर्भय ङ्क्षसह पिता रामाजी (78) निवासी ग्राम अरनिया व उनकी पत्नी शैतान बाई (73) है। दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। एसीपी अजय वाजपेयी ने बताया कि कल दोनों के शव खेत में पड़े होने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस का दल वहां पहुंचा। दोनों खेत में बने मकान में रहते थे, वहीं पर ही उनके शव मिले हैं। अभी मौत का कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन शव देखकर जहर खाने की आशंका व्यक्त की जा रही है। दोनों के मुंह से झाग निकल रहा था। इसके चलते यह आशंका व्यक्त की जा रही है। परिवार से पूछताछ में भी कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है। दोनों के शवों का पीएम करवा रहे हैं। इसके बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा कि यह आत्महत्या है या कुछ और कारण हैं।

कपड़ा व्यवसायी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
पुलिस कॉलोनी स्कीम-51 में रहने वाले रेडीमेड कपड़ा व्यवसायी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार का आरोप है कि संपत्ति को लेकर भाई उसे परेशान कर रहे थे। इसी परेशानी के चलते उन्होंने यह कदम उठाया। नवीन कुमार वर्मा (51) को आज सुबह इलाज के लिए परिजन अस्पताल लेकर आए थे, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। उनके बेटे पीयूष ने बताया कि उन्होंने घर में फांसी लगा ली थी। जब तक उनका ध्यान गया, तब तक देर हो चुकी थी। नवीन का रेडीमेड कपड़ों का व्यवसाय है। बेटे के मुताबिक नवीन के भाई उन्हें परेशान कर रहे थे। वो संपति का अपने हिसाब से बंटवारा करना चाह रहे थे। सारा आर्थिक बोझ उन पर ही डाल रहे थे। इसके चलते वे परेशान चल रहे थे। पुलिस जांच कर रही है।

छात्रा ने की आत्हत्या परिवार का आरोप, दो लोग कर रहे थे परेशान
सिलिकॉन सिटी में रहने वाली छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार का आरोप है कि उसे एक लड़की और लड़का परेशान कर रहे थे। दो दिन पहले उसने उन्हें यह बात बताई थी। कल उसने फांसी लगा ली। हिरण्या पिता कृष्णा (18) को इलाज के लिए बड़े अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन ने बताया कि वह 12 वीं क्लास की छात्रा थी। दो दिन पहले उसने बताया था कि उसे हर्ष और शीतल परेशान कर रहे हैं। परिवार ने उसे समझाया भी। उसके पिता डॉक्टर हैं। वे अपने क्लिनिक चले गए थे। नर्स मां भी काम करने चली गई थी। बहन सब्जी खरीदने के लिए घर से बाहर गई। करीब 20 मिनट बाद में वह लौटी तो छात्रा का शव फंदे पर लटका हुआ था। पुलिस अब परिजनों के बयान लेकर मामले की जांच कर रही है।

Published on:
16 May 2022 11:02 am