इंदौर

ऑपरेशन टेबल पर युवक की मौत, अस्पताल पर बिफरे परिजन, बरसाए पत्थर

एमवायएच के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप, डॉक्टर का कहना कार्डियक अरेस्ट से गई जान

2 min read
Oct 16, 2018
ऑपरेशन टेबल पर युवक की मौत, अस्पताल पर बिफरे परिजन, बरसाए पत्थर

इंदौर. ऑपरेशन के दौरान युवक की मौत के बाद परिजन ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। एक घंटे तक विवाद के बीच चैनल गेट पर पत्थर भी बरसाए। हालांकि डॉक्टर्स का कहना है, ऑपरेशन के दौरान उसे कार्डियक अरेस्ट हुआ, जिससे जान चली गई।

भागीरथपुरा के दीपक (20) पिता गोविंदप्रसाद वर्मा की सोमवार दोपहर 11.30 बजे एमवायएच के ऑपरेशन थियेटर में मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजन नाराज हो गए और हंगामा करने लगे। परिवार का कहना था, दो दिन पहले तक दीपक ठीक था, ऑपरेशन में लापरवाही बरती गई है। भाई करण ने बताया, दीपक ने रविवार को पेट में दर्द की शिकायत की थी। सुबह 11 बजे अस्पताल लेकर पहुंचे। सर्जरी विभाग के डॉ. रामशरण रायकवार ने भर्ती कर विभिन्न जांच कराई।

जांच के बाद किया था ऑपरेशन का फैसला
परिजन के अनुसार, एमवाय में दोपहर तीन बजे के करीब नली डालने के बाद देखरेख नहीं होने पर मरीज को परदेशीपुरा स्थित वर्मा नर्सिंग होम ले गए। वहां से लौटा दिया तो फिर एमवाय आ गए। सुबह सभी जांच के बाद ऑपरेशन का कहा गया। ओटी में ले जाने के आधे घंटे में मौत की सूचना दे दी गई। अस्पताल अधीक्षक डॉ. वीएस पाल ने कहा, पीएम रिपोर्ट में मौत के कारण का खुलासा होगा। इसी आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

जांच में पता चला कि मरीज के फेफड़ों में टीबी की तरह नोड्यूल्स हैं और आंतें आपस में उलझी हुई हैं। तुरंत ऑपरेशन की जरूरत थी। इस बीच मरीज को परिजन अस्पताल से ले गए, रात को दोबारा लाए तो सुबह इमरजेंसी सर्जरी प्लॉन की गई। एनेस्थिसिया टीम ने मरीज को बेहोश किया, चीरा लगाने के दौरान ही उसे कार्डियक अरेस्ट हुआ और मौत हो गई। मौत के कारण की पुष्टि के लिए शव को पीएम
रूम भेजा।
डॉ. रामशरण रायकवार, एसोसिएट प्रोफेसर सर्जरी विभाग

Updated on:
16 Oct 2018 09:48 am
Published on:
16 Oct 2018 09:44 am
Also Read
View All