इंदौर

ऋषिकेश से इंदौर आ रही बस ट्रेलर से टकराई, भभकी आग में 8 जिंदा जले, 25 घायल बिलखते रहे देर से मिली मदद

Delhi Mumbai Expressway Accident: ऋषिकेश से इंदौर आ रही थी बस, दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर हुआ भीषण हादसा, आगे चल रहे ट्रेलर से हुई टक्कर के बाद भभकी आग, 8 की मौत की पुष्टि, 25 घायल अस्पताल भर्ती
2 min read
Jul 01, 2026
Delhi Mumbai Expressway accident
Delhi Mumbai Expressway accident: ऋषिकेश से इंदौर आ रही बस आगे चल रहे ट्रेलर से टकराई, हादसा इतना भीषण की लग गई आग, 8 मौत। (photo: patrika)

Delhi Mumbai Express way Bus Accident: राजस्थान के दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कल देर रात ऋषिकेश से इंदौर आ रही एक स्लीपर बस आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस और ट्रक दोनों में आग लग गई। हादसे में अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 25 लोग घायल हुए हैं। हादसा कोलवा थाना क्षेत्र के तनावड़ स्थित जीरो पॉइंट पर कल रात करीब 2.30 बजे हुआ। मृतकों में छह लोगों की मौत आग में झुलसने से हुई, जबकि दो लोगों ने सिर में गंभीर चोट लगने के कारण दम तोड़ दिया।

दौसा में चल रहा इलाज

घायलों का इलाज दौसा जिला अस्पताल में चल रहा है। बस में तेजी से फैली आग पुलिस के अनुसार हादसे के बाद बस में आग तेजी से फैल गई, जिससे अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में काफी परेशानी हुई। ट्रेलर का ड्राइवर और खलासी भी घायल है। पुलिस के अनुसार स्लीपर स्पीड में ट्रक में घुसी थी। इसके बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में आशंका है कि बस चालक को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ। वहीं, आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच जारी है। यात्रियों ने बताया कि यह बस हंस ट्रेवल्स की थी।

इंदौर के गुप्ता बोले- बस में फंस गए थे यात्री, समय पर नहीं मिली मदद

इंदौर के रहने वाले चंद्रप्रकाश गुप्ता ने बताया कि हम कल शाम 5 बजे बस में बैठे थे। मैं पत्नी के साथ ऊपर की बर्थ पर था। आग लगने के बाद किसी ने मुझे खींचकर बाहर निकाला। इसके बाद मैंने पत्नी को बचाने की कोशिश की, लेकिन उसका पैर फंसा हुआ था। वह बेहोश हो गई थी। धुआं भरने से दम घुट रहा था। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मदद का प्रयास कर रहे थे। बस से बाहर निकलते समय रास्ते में एक व्यक्ति लहूलुहान मिला, उसे भी बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग को फोन किया। तब तक करीब साढ़े तीन बज चुके थे। करीब एक घंटे तक कोई मदद के लिए नहीं पहुंचा। सब जलते रहे, कितने लोग जिंदा जल गए।

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर 5 की मौत

उधर उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर आज तड़के बांगरमऊ थाना क्षेत्र में सुबह करीब 4:30 बजे एक तेज रफ्तार स्लीपर बस ने आगे चल रही अर्टिगा कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार कम से कम आठ यात्री घायल हो गए।

अमरनाथ यात्रियों की गाड़ी से ट्रक की टक्कर, तीन की मौत

इधर अमरनाथ यात्रियों की गाड़ी ट्रक से टकराई, तीन की मौत, एक गंभीर राजस्थान के बाड़मेर से अमरनाथ यात्रा के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की एक गाड़ी डबवाली बठिंडा हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह भीषण सड़क हादसा आज सुबह तड़के करीब चारपा ंच बजे हुआ। एक खड़े ट्रक से टकराने के कारण गाड़ी में सवार तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुखद घटना में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है।

Updated on:
01 Jul 2026 12:45 pm
Published on:
01 Jul 2026 12:36 pm