आज सीएम से शिकायत करेंगे कर्मचारी
इंदौर। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में कर्मचारियों के वेतन वृद्धि के मुद्दा को लेकर जमकर बवाल मच गया है। स्थापना शाखा की आखिरी वक्त पर ली गई आपत्ति के चलते अब कर्मचारी आरपार की लड़ाई पर आ गए हैं। आज वह पहले कुलपति से मुलाकात करेंगे। इसके बाद में वह सीएम से भी मिलकर शिकायत करेंगे।
कर्मचारियों ने इसको लेकर विश्वविद्यालय के नालंदा परिसर में प्रदर्शन भी किया है। कर्मचारियों का आरोप है कि नालंदा परिसर पर 108 स्थाईकर्मी कर्मचारियों के वेतन वृद्धि के लिए सेवा पुस्तिका विगत 15 दिनों से स्थापना विभाग में सिर्फ साइन के लिए अटकी हुई है। साइन नहीं होने के कारण कर्मचारियों का वेतन की कार्रवाई अटकी हुई है। कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष चेैनङ्क्षसह यादव ने बताया कि पहले तो स्थापना प्रभारी 15 दिन की छुट्टी पर थीं। फिर कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन के बाद विभागाध्यक्ष ने एक आपत्ति ले ली। फाइल पर एक टिप्पणी लिख दी कि सभी कर्मचारियों की सीआर बुलाई जाए। अगर कर्मचारियों की सीआर बुलानी थी तो पहले ही बुला लेना था। अब माह के आखिरी में सीआर बुलाने से क्या फायदा। सीआर आने में तो एक माह से ज्यादा का समय लग जाएगा। उलटा कर्मचारियों का वेतन ही अटक जाएगा। उनका आर्थिक नुकसान भी होगा। यह को सिर्फ कर्मचारियों को परेशान करने का तरीका है। इसी के चलते कर्मचारी नाराज है। आज विश्वविद्यालय में एक बार फिर से कर्मचारी विरोध करेंगे। कुलपति से मुलाकात कर अपनी बात रखी जाएगी। अगर वहां भी कोई हल नहीं निकला तो कर्मचारी आंदोलन की राह अपनाएंगे। आज सीएम शिवराजङ्क्षसह और उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव भी इंदौर में ही हैं। उनसे मुलाकात कर अपनी समस्या के बारे में बताया जाएगा, ताकि कर्मचारियों की लंबे समय से अटकी वेतन वृद्धि मिल सके।