इंदौर

दिग्विजय ने कहा- न्याय में देरी और भाजपा-आरएसएस के लोगों की मानसिकता के कारण हो रही हैं मॉब लिंचिंग की घटनाएं

मॉब लिंचिंग की घटनाएं देश में बढ़ रही हैं। दिग्विजय सिंह ने आकाश विजयवर्गीय का उदाहरण देते हुए कहा- भाजपा के लोग उकसा रहे हैं।
2 min read
Jul 07, 2019
digvijaya singh
दिग्विजय ने कहा- न्याय में देरी और भाजपा-आरएसएस के लोगों की मानसिकता के कारण हो रही हैं मॉब लिंचिंग की घटनाएं

इंदौर. कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ( Digvijaya Singh ) ने एक बार फिर से भाजपा ( BJP ) और आरएसएस ( RSS ) पर हमला बोला है। दिग्विजय सिंह ने देश में हो रही मॉब लिंचिंग ( Mob lynching ) की घटनाओं के लिए भाजपा और आरएसएस के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार बताते बहुए कहा- भाजपा और आरएसएस के लोग लिंचिंग के लिए उकसा रहे हैं, इसलिए वारदातें बढ़ रही हैं। दिग्विजय सिंह शनिवार को इंदौर में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे इस दौरान उन्होंने मॉब लिंचिंग की घटना का जिक्र करते हुए निशाना साधा।


क्या कहा दिग्विजय सिंह ने
दिग्विजय ने कहा, देश में मॉब लिंचिंग के दो कारण हैं। पहला यह है कि लोगों को समय पर न्याय नहीं मिला, इसलिए लोगों के अंदर गुस्सा है। दूसरा कारण भाजपा और आरएसएस है। इनके कार्यकर्ता लोगों मॉब लिंचिंग के लिए उकसा रहे हैं। आप देख सकते हैं, आकाश विजयवर्गीय ने कहा था कि हम लोग पहले आवेदन, निवेदन और फिर दे दना-दन करते हैं। मॉब लिंचिंग इसी मानसिकता का परिणाम है। इस कार्यक्रम में अभिनेत्री शबाना आजमी भी मौजूद थीं। शाबाना आजमी ने भी सरकार पर हमला बोला है।


आकाश ने की थी निगम अधिकारियों की पिटाई
भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय ( Akash Vijayvargiya ) ने इंदौर में नगर निगम कार्यकर्ताओं की पिटाई की थी। इस दौरान आकाश ने कहा था कि मेरा एक्शन अंदाज है। पहले आवेदन, उसके बाद निवेदन और फिर दे दनादन।

देशभर में बढ़ रही है मॉब लिंचिमग की घटनाएं
मॉब लिंचिंग की घटनाएं देश भर में बढ़ रही हैं। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए गोरक्षा के नाम पर हो रही हिंसा एवं भीड़ हत्या पर लगाम लगाने ने लिए मध्यप्रदेश सरकार सख्त कानून बनाने वाली है। गोरक्षा के नाम पर हिंसा एवं भीड़ हत्या करने वाले स्वयंभू गोरक्षकों को जेल की सजा का प्रावधान करेगी। बता दें कि मॉब लिंचिंग को लेकर कानून बनाने वाला मध्यप्रदेश पहला राज्य है।

Published on:
07 Jul 2019 09:55 am