इंदौर

इलाज करते-करते डॉक्टर ने महिला को जाल में फंसाया, आबरू तो लूटी ही 15 लाख का हार भी उड़ाया

दिव्यांग महिला के हाथ की फिजियोथेरेपी करने घर आता था डॉक्टर..शादी का झांसा देकर कई बार रेप किया..
2 min read
May 15, 2022
indore_rape.jpg

इंदौर. इंदौर में एक दिव्यांग महिला की शिकायत पर फिजियोथेरेपिस्ट डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया है। डॉक्टर का नाम स्वप्नदीप श्रीमाल है जिस पर आरोप है कि पहले तो उसने दिव्यांग महिला को प्यार के जाल में फंसाया और फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार संबंध बनाए। इतना ही नहीं वो महिला का एक 15 लाख रुपए का हार भी ले लिया और अब शादी से इंकार कर रहा है। महिला डॉक्टर से उम्र में 8 साल बड़ी है और उसके पति की मौत हो चुकी है।

इलाज करते-करते जाल में फंसाया
शहर के शक्ति नगर में रहने वाली 42 वर्षीय महिला का एक हाथ काम नहीं करता है और इसी के इलाज के लिए फिजियोथेरेपिस्ट डॉक्टर स्वप्नदीप श्रीमाल से महिला ने सितंबर के महीने में बात की। महिला ने बताया कि इसके बाद इलाज करने के बाद स्वप्नदीप उसके घर आने लगा। क्योंकि महिला के पति की पहले ही मौत हो चुकी थी इसलिए डॉक्टर ने महिला को अपने प्यार के जाल में फंसाने के लिए शादी का झांसा दिया और फिर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

15 लाख का हार भी ले गया
बीते दिनों जब महिला ने डॉक्टर पर शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी स्वप्नदीप ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया जिसके बाद महिला थाने पहुंची और मामले की शिकायत दर्ज कराई। महिला ने ये भी बताया कि प्यार में फंसाकर आरोपी स्वप्नदीप उससे उसका सोने का एक लॉकेट भी ले लिया था जिसमें पुखराज लगा हुआ था और उसकी कीमत करीब 15 लाख रुपए है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।

Published on:
15 May 2022 07:58 pm