इंदौर

MP में ED की बड़ी कार्रवाई, पूर्व आबकारी अधिकारी की 18.20 करोड़ की संपत्ति कुर्क

ED Action: भ्रष्टाचार के खिलाफ ED का बडा़ एक्शन, आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व सरकारी अधिकारियों पर कसा शिकंजा, करोड़ों की संपत्ति कुर्क की, चल-अचल संपत्ति की लंबी लिस्ट, नकदी और सोना-चांदी भी बरामद, कार्रवाई के बाद हड़कंप

2 min read
Jun 03, 2026
ED Action
ED Action (photo:patrika creative)

ED Action in MP: मध्य प्रदेश में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। ED ने प्रदेश के 2 पूर्व सरकारी अधिकारियों की करोड़ों की संपत्ति कुर्क की है। बताया जा रहा है कि मामला आय से अधिक सम्पत्ति रखने का है। इसके बाद ED पुलिस इंदौर ने बुधवार 3 मई को एक्शन लिया है। जांच एजेंसियों के मुताबिक ये संपत्तियां पहले से ही जारी जांच के दायरे में थीं।

आबकारी अधिकारी की संपत्ति

ED, भोपाल जोनल ऑफिस ने PMLA, 2002 के तहत, अलीराजपुर के पूर्व जिला आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र सिंह भदौरिया के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में लगभग 18.20 करोड़ रुपए की चल और अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त कर (ED Action) लिया है।

भदौरिया ने स्वीकारा बरामद नकदी और जेवर उन्हीं के

मनी लॉन्ड्रिंग अधिनियम के तहत की गई ED की इस कार्रवाई में पूछताछ के दौरान धर्मेंद्र सिंह भदौरिया ने स्वीकार किया कि बरामद की गई नकदी और आभूषणों पर उनका मालिकाना हक है। बताया जा रहा है कि ED ने भदौरिया से संपत्तियों के स्रोत और दस्तावेज भी मांगे (ED Action), लेकिन भदौरिया वैध तौर पर कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर सके।

भदौरिया पर आय से अधिक संपत्ति का मामला है दर्ज

बता दें कि धर्मेंद्र सिंह भदौरिया पर लोकायुक्त पुलिस इंदौर (ED) की यह कार्रवाई तब की गई जब लोकायुक्त पुलिस में भदौरिया के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने का मामला दर्ज किया गया। जांच में सामने आया था कि भदौरिया ने 1987 से 31 अगस्त 2025 के बीच नौकरी के दौरान ही काफी संपत्ति बनाई है। भदौरिया पर आरोप लगाए गए हैं कि उन्होंने पद का दुरुपयोग कर यह संपत्ति बनाई (ED Action) है। फिलहाल ED इस पूरे मा्ले की गहराई से जांच कर रही है, ताकि भ्रष्टाचार के इस जाल को पूरी तरह से उजागर किया जा सके।

कुर्क संपत्ति की लंबी लिस्ट

  • बड़ी मात्रा में बरामद हुआ कैश
  • सोने-चांदी के आभूषण
  • कीमती धातुएं
  • अचल संपत्तियों में मकान और जमीन कुर्क
Ed Action in MP (patrika creative)

पूर्व इंजीनियर इन चीफ पर भी हुआ एक्शन

उधर ED के भोपाल जोनल ऑफिस ने, मध्य प्रदेश के लोक निर्माण विभाग (PWD) के पूर्व इंजीनियर-इन-चीफ गोविंद प्रसाद मेहरा के खिलाफ PMLA, 2002 के तहत चल रही एक जांच में, उनकी लगभग 67.25 करोड़ रुपए की चल और अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क कर (ED Action) लिया गया है। यह मामला भी आय से अधिक संपत्ति से जुड़ा है।

कार्रवाई से मचा हड़कंप

ED की इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है। मामले को लेकर प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है। इधर ED ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों के खिलाफ भविष्य में भी एक्शन जारी रहेंगे।

Published on:
03 Jun 2026 12:04 pm