2 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोनम रघुवंशी की किस्मत में जेल या बेल? 3 जून को फैसले का दिन

Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी सोनम रघुवंशी की जमानत पर मेघालय हाईकोर्ट में 3 जून को सुनवाई होनी है।

2 min read
Google source verification
Sonam Raghuvanshi

sonam raghuvanshi bail hearing meghalaya high court (source-patrika)

Sonam Raghuvanshi Bail Hearing: मध्यप्रदेश के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम रघुवंशी की किस्मत में जेल है या फिर बेल ? इस बात का फैसला कुछ घंटों बाद होने वाला है। राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम रघुवंशी (Sonam Raghuvanshi) को निचली अदालत से जमानत मिलने के बाद मेघालय सरकार हाईकोर्ट पहुंच चुकी है। मेघालय सरकार ने हाईकोर्ट में सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने के लिए याचिका दायर की है जिस पर 03 जून को सुनवाई होनी है। सरकार का तर्क है कि यह एक गंभीर हत्या का मामला है और जमानत दिए जाने से न्यायिक प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। बता दें कि सोनम रघुवंशी को जमानत मिलने के बाद राजा रघुवंशी के परिजनों ने इस पर नारागजी जताते हुए विरोध किया था।

सोनम की किस्मत में जेल या बेल ?

सोनम रघुवंशी को निचली अदालत से मिली जमानत को रद्द कराने के मेघालय सरकार ने हाईकोर्ट का रुख किया है। हाईकोर्ट में 03 जून को सुनवाई होगी और बचाव पक्ष को अपना जवाब प्रस्तुत करना है। बचाव पक्ष की दलीलों के बाद हाईकोर्ट तय करेगा कि सोनम रघुवंशी की जमानत बरकरार रहेगी या फिर जमानत रद्द हो जाएगी। बता दें कि 27 अप्रैल को सोनम रघुवंशी को शिलॉन्ग की निचली अदालत से सशर्त जमानत मिली थी। तब अदालत ने कहा था कि आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पर्याप्त जानकारी पुलिस ने नहीं दी है और ये एक गंभीर खामी है। इससे पहले तीन बार कोर्ट ने सोनम की जमानत याचिका खारिज की थी।

हनीमून पर हुई थी राजा रघुवंशी की हत्या

बता दें कि इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की 11 मई को सोनम से शादी हुई थी। 20 मई को वे हनीमून के लिए मेघालय रवाना हुए। राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी 23 मई को मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा (चेरापूंजी) में नोंग्रियाट गांव में एक होमस्टे से चेक आउट करने के कुछ घंटों बाद लापता हो गए थे। 24 मई को राजा-सोनम से परिवार का संपर्क टूट गया। 27 मई से दोनों की सर्चिंग शुरू हुई और सर्चिंग के दौरान 2 जून को खाई में राजा का शव मिला। 3 जून को राजा की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पता चला कि पेड़ काटने वाले हथियार से उनकी हत्या की गई थी। सोनम लापता थी जिसके कारण उसकी सर्चिंग जारी रही लेकिन 9 जून को सोनम रघुवंशी यूपी के गाजीपुर स्थित एक ढाबे पर पुलिस को मिली। शिलांग पुलिस ने सोनम को गिरफ्तार कर पूछताछ की जिसमें सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाह और अन्य लोगों के साथ मिलकर राजा की हत्या का खुलासा किया था। पुलिस ने सोनम सहित 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।