1 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस में अंदरूनी कलह, इंदौर के वरिष्ठ नेता ने परिवार सहित पार्टी छोडऩे का किया ऐलान

Indore Congress- पानी पर कांग्रेस में घमासान… पार्षद बहू-बेटे समेत कांग्रेस से इस्तीफे की घोषणा, ऐलान से खलबली मच गई

2 min read
Google source verification
Indore Leader Announces Departure from Congress along with Family

Indore Leader Announces Departure from Congress along with Family

Indore Congress- मध्यप्रदेश में कांग्रेस की अंदरूनी कलह थम नहीं रही है। जहां प्रदेशस्तर पर नेताओं में वर्चस्व स्थापित करने की होड़ मची है वहीं अनेक जिलों, शहरों में भी यादवी संघर्ष चल रहा है। इंदौर में भी यही स्थिति बनी है। यहां हाइड्रेंट बंद करने पर कांग्रेस में कलह मच गई है। पानी पर ऐसा घमासान मचा कि एक वरिष्ठ नेता ने अपने परिवार सहित पार्टी से इस्तीफे की घोषणा कर दी। पार्षद बहू-बेटे समेत कांग्रेस छोडऩे के ऐलान से खलबली मच गई है।

जलसंकट पर कांग्रेस भाजपा की घेराबंदी कर रही लेकिन इसी मुद्दे पर कांग्रेस में ही कलह शुरू

इंदौर में जलसंकट पर कांग्रेस भाजपा की घेराबंदी कर रही है, लेकिन इसी मुद्दे पर कांग्रेस में ही कलह शुरू हो गई है। टैंकर भरने के मामले में शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे के कर्मचारी द्वारा अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए वार्ड 20 की कांग्रेस पार्षद यशस्वी पटेल के ससुर चंद्रशेखर पटेल ने सपरिवार कांग्रेस छोडऩे का ऐलान कर दिया है।

चंद्रशेखर के बेटे अमित युवक कांग्रेस के शहर अध्यक्ष और बहू पार्षद

चंद्रशेखर के बेटे अमित युवक कांग्रेस के शहर अध्यक्ष और बहू पार्षद हैं। उन्होंने खुद, अपनी पार्षद बहू और बेटे समेत पार्टी
छोडऩे की घोषणा की। चंद्रशेखर पटेल ने बाकायदा वीडियो जारी किया है। उन्होंने साफ कहा कि चिंटू चौकसे कांग्रेस के शहर अध्यक्ष होने के साथ ही नेता प्रतिपक्ष के पद पर भी हैं लेकिन वे अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रहे।

चौकसे के टैंकर भरने के बाद हाइड्रेंट बंद कर दिया

वीडियो जारी करते हुए चंद्रशेखर पटेल ने कहा कि वे अपने वार्ड के हाइड्रेंट पर रात करीब 2 बजे टैंकर लेकर पानी भरने पहुंचे थे। बिजली नहीं होने से पानी नहीं भर पा रहा था। वे सुखलिया हाइड्रेंट पर टैंकर लेकर पहुंचे तो यहां शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे के लिए काम करने वाले ने चौकसे के टैंकर भरने के बाद हाइड्रेंट बंद कर दिया। इस पर आपत्ति लेने पर उनके साथ अभद्रता की गई।

चिंटू कांग्रेसियों के साथ इंसाफ कर रहे हैं क्या!

चंद्रशेखर ने चिंटू से सवाल पूछा कि वे शहर अध्यक्ष होने के साथ नेता प्रतिपक्ष भी हैं। बावजूद वे अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रहे हैं। हम तो अपने वार्ड के लोगों को कैसे भी पानी दे देंगे, लेकिन चिंटू कांग्रेसियों के साथ इंसाफ कर रहे हैं क्या। हम भाजपा से लड़ रहे हैं और अब कांग्रेसियों से भी लडऩा पड़ रहा है।