31 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंदौर में ‘सरपंच’ कैफे के बाहर तीन लड़कियों ने युवती को पीटा, ब्लेड-बोतल से किया हमला

Sarpanch Cafe: दो दोस्तों के साथ कैफे में चाय पीने गई थी पीड़िता, बाहर निकलते ही वैष्णवी, नेहा और अच्छू नाम की तीन युवतियों ने किया हमला, घायल युवती को अस्पताल में कराया गया भर्ती।

2 min read
Google source verification
INDORE

girl attacked outside sarpanch cafe blade bottle assault

Indore News: मध्यप्रदेश के इंदौर में एक युवती पर हमले की घटना सामने आई है। युवती पर ब्लेड और बोतल से हमला किया गया है और हमला करने का आरोप तीन युवतियों पर है। बताया जा रहा है कि पीड़ित युवती का तीनों युवतियों से कोई पुराना विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर कैफे के बाहर तीनों युवतियों ने पहले तो उससे विवाद किया और फिर ब्लेड व बोतल से उस पर हमला कर दिया। घटना शहर के एमआईजी थाना क्षेत्र में स्थित सरपंच कैफे के बाहर की है। घटना के बाद घायल हालत में युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर तीन युवतियों पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है।

सरपंच कैफे के बाहर युवती पर हमला

एमआईजी पुलिस के अनुसार नेहरू नगर की रहने वाली आरुषि नाम की युवती ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया है कि वो शनिवार को अपने दो दोस्तों के साथ सरपंच कैफे गई थी। कैफे में चाय पीने के बाद जैसे ही वो बाहर निकली तो वैष्णवी, नेहा और अच्छू नाम की युवतियों ने उस पर हमला कर दिया। आरोपी युवतियों ने आरुषि पर ब्लेड और बोतल से हमला किया जिसमें आरुषि को गंभीर चोटें आई हैं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता के मुताबिक नेहा नााम की युवती ने उसके सिर पर जूस का कांच का गिलास मारा है और वैष्णवी ने ब्लेड से हमला किया है।

आरोपी युवतियों से है पुराना विवाद

पुलिस को पीड़िता आरुषि ने ये भी बताया कि कुछ समय पहले आरोपी युवती वैष्णवी का उसकी एक सहेली के साथ विवाद हो गया था और मारपीट हुई थी। इस घटना के बाद उसने वैष्णवी, नेहा और अच्छू तीनों से बातचीत बंद कर दी थी। तभी से तीनों युवतियां उससे बुराई रखे हुए थीं। शनिवार रात को सरपंच कैफे के बाहर उन्होंने पुराने विवाद को लेकर बहस की और हमला कर दिया। आरुषि के मुताबिक मौके पर मौजूद एक युवक और युवती ने किसी तरह उसे तीनों युवतियों से छुड़ाया और घायल हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर तीनों युवतियों वैष्णवी, नेहा और अच्छू के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है।