इंदौर

VIDEO : सुमित्रा महाजन ने चुनाव लडऩे से किया इंकार, घर पर मनाने पहुंचे भाजपा के कई नेता

सुमित्रा महाजन ने चुनाव लडऩे से किया इंकार, घर पर मनाने पहुंचे भाजपा के कई नेता
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Apr 2019, 2:25 PM IST
tai
VIDEO : सुमित्रा महाजन ने चुनाव लडऩे से किया इंकार, घर पर मनाने पहुंचे भाजपा के कई नेता

इंदौर. लोकसभा स्पीकर और आठ बार की सांसद सुमित्रा महाजन के इंदौर से चुनाव लडऩे से इंकार करने के बाद प्रदेश की राजनीति में भूचाल की स्थिति बन गई है। सुमित्रा महाजन ने पत्र जारी कर चुनाव नहीं लडऩे और पार्टी को असमंजस दूर करने के लिए कहा है। ताई की नाराजगी को देखते हुए उनके घर पर भाजपा के बड़े नेता पहुंचने लगे हैं। रमेश मेंदोला, सुदर्शन गुप्ता, मालिनी गौड़ और शंकर लालवानी ताई के निवास पर पहुंच चुके हैं। बताया जा रहा है कि सुमित्रा महाजन कुछ देर में मीडिया से चर्चा कर सकती है। उनके निवास पर मीडियाकर्मियों का भी जमावड़ा लगा हुआ है।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले सुमित्रा महाजन इंदौर में काफी सक्रिय थीं, लेकिन माना जा रहा है कि पार्टी इस बार उन्हें टिकट नहीं देने जा रही है। पार्टी यहां से प्रत्याशी बदलना चाहती है। उधर, इसी सीट पर कैलाश विजयवर्गीय और मालिनी गौड़ का भी नाम चल रहा है।

सुमित्रा महाजन ने ये लिखा है अपने पत्र में...

सुमित्रा महाजन ने अपने पत्र में लिखा है कि भारतीय जनता पार्टी ने आज दिनांक तक अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। यह अनिर्णय की स्थिति क्यों है? संभव है कि पार्टी को निर्णय लेने में कुछ संकोच हो रहा है। हालांकि मैंने पार्टी में वरिष्ठों के संदर्भ में बहुत पहले ही चर्चा की थी और निर्णय उन्हीं पर छोड़ा था। लगता है उनके मन में अब भी कुछ असमंजस है। इसलिए मैं यह घोषणा करती हूं कि मुझे अब लोकसभा का चुनाव नहीं लडऩा है। अत: पार्टी अपना निर्णय मुक्त मन से करें। नि:संकोच होकर करें। अपेक्षा करती हूं कि पार्टी जल्द ही अपना निर्णय करें ताकि आने वाले दिनों में सभी को काम करने में सुविधा होगी और असमंजस की स्थिति समाप्त होगी।

Published on: