इंदौर

euro kids school- 4 साल की मस्सों अब तक नहीं मिला न्याय

यूरो किड्स मामला: परिजन बोले... बेटी को कब मिलेगा न्याय...
2 min read
• •
Updated: 20 Dec 2017, 10:02 AM IST
crime
crime


इंदौर. यूरो किड्स स्कूल में चार साल की मासूम से शिक्षिका द्वारा दुष्कर्म किए जाने के मामले में चल रही जांच से असंतुष्ट परिजन ने मंगलवार को प्रेसवार्ता कर पुलिस विवेचना पर कई सवाल खड़े किए।

परिजन ने आरोप लगाया कि पुलिस दोषी को बचाने का प्रयास कर रही है। पीडि़त पक्ष ने दोषियों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की। परिवार ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि दोषी पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे अनशन करेंगे।

परिजन ने प्रेस से चर्चा में कहा, ८ दिसंबर को उनकी चार साल की बेटी ने स्कूल में शिक्षिका द्वारा गलत हरकत कर वीडियो बनाने की बात का खुलासा किया था। उनकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस भी दर्ज किया। परिवार का आरोप है कि केस दर्ज होने के बाद भी दोषी शिक्षिका को पकड़ा नहीं जा सका है। परिजन का कहना है कि आरोपित को बेटी ने पुलिस के सामने पहचान लिया है। बावजूद इसके आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। उनका कहना था कि गत छह अक्टूबर से लेकर चार दिसंबर तक हर दिन उनकी बेटी स्कूल गई थी।

बच्चे से मारपीट
परिजन ने बताया की जब पुलिस ने उन्हें स्कूल में लगे कैमरे की रिकार्डिंग दिखाई थी तो उन्होंने पाया कि जिस क्लास रूम में उनकी बेटी बैठी थी, वहां कोई युवक किसी बच्चे को चांटे मार रहा था। इस समय क्लास में टीचर भी मौजूद थीं। आरोप है, चांटा मारने पर उनके द्वारा युवक का विरोध भी नहीं किया गया। पुलिस द्वारा जिन टीचर के मोबाइल जब्त कर जांच के लिए भेजे गए हैं, उनमें बच्ची द्वारा बताए गए मोबाइल को जब्त नहीं किया है।

२६ को मौन धरना
परिजन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जिन लोगों ने उनकी बच्ची के साथ गलत काम किया है, उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई नहीं करती है तो वे २६ दिसंबर को डीआईजी कार्यालय के बाहर विरोध स्वरूप मौन धरना प्रदर्शन करेंगे।

नहीं दिखाई रिकार्डिंग
मासूम के साथ क्लास रूम के अलावा किसी अन्य कमरे में गलत हरकत कर वीडियो बनाया था। अब तक परिजन को दूसरे कमरे की वीडियो फुटेज नहीं दिखाई गई है। परिवार की मांग है कि स्कूल में जितने भी कैमरे लगे हैं, उनके फुटेज की बारीकी से जांच होना चाहिए। आरोप है, स्कूल प्रबंधन एक संभ्रात परिवार से जुड़ा है, इसलिए पुलिस उन लोगों को बचाने का प्रयास कर रही है।

दोषी पर होगी कार्रवाई
जब से प्रकरण दर्ज हुआ तभी से जांच जारी है। मासूम और उसके परिजन के बयान भी लिए हंै। जिन पर आरोप लगे हैं, उनसे भी पूछताछ हो चुकी है। स्कूल से मिले फुटेज की जांच जारी है। टीचर के जब्त मोबाइल को भी जांच के लिए भेजा गया है। प्रकरण में हर बिंदु की बारीकी से जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी।

धनंजय शाह, एएसपी

Published on: