इंदौर

थाने के गेट पर युवती से अश्लील हरकत, बदमाश बोला- बहुत पुलिस वाली बनकर घूमती है…

नगर सुरक्षा समिति सदस्या से की छेड़छाड़, तीन सवारी गाड़ी चलाते हुए पकड़ा था पुलिस ने
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Sep 2019, 5:32 PM IST
थाने के गेट पर युवती से अश्लील हरकत, बदमाश बोला- बहुत पुलिस वाली बनकर घूमती है...
थाने के गेट पर युवती से अश्लील हरकत, बदमाश बोला- बहुत पुलिस वाली बनकर घूमती है...

इंदौर. लसूडिय़ा पुलिस थाने के गेट पर नगर सुरक्षा समिति की सदस्या से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत हो गई। इस मामले में पुलिस ने गणेश निवासी फीनिक्स टाउनशिप के खिलाफ केस दर्ज किया। युवती ने पुलिस को बताया कि काम के सिलसिले में वह थाने पर आई थी।

थाने के गेट के सामने गणेश मिला और रोककर उलटा-सीधा बोलने लगा। आरोपित कहना था कि बहुत पुलिसवाली बनकर घूमती है। इसी बात को लेकर विवाद किया और उसके साथ छेड़छाड़ की। उसने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी। वहीं इलियास कॉलोनी में एक महिला के साथ मुदस्सिर खान ने छेड़छाड़ की। आरोपित कल उसके घर आया और उसके साथ अश्लील हरकत की। वहीं कनाडिया में बदमाश ने किशोरी को रास्ते में रोककर छेड़छाड़ की। पुलिस ने अरुण ठाकुर के खिलाफ केस दर्ज किया है।

छेड़छाड़ का इनामी बदमाश पकड़ाया

क्राइम ब्रांच ने पांच हजार के एक इनामी बदमाश को पकड़ा है। पुलिस के अनुसाार गणेश पर पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में एक बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने का केस दर्ज है। वह काफी समय से फरार चल रहा था। बदमाश की गिरफ्तारी के लिए पांच हजार रुपए का इनाम घोषित था। क्राइम ब्रांच की टीम ने उसे गिरफ्तार कर पंढरीनाथ पुलिस को सौंपा।

Published on: