कहीं आप तो नहीं खा रहे नकली घी?
इंदौर. मध्य प्रदेश की आर्थिक नगरी इंदौर में क्राइम ब्रांच, खाद्य और औषधि विभाग के साथ भंवरकुआ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर मंगलवार देर रात भवरकुआं थाना इलाके में नकली घी बनाने वाली फेक्ट्री पर छापामारी करते हुए 4 हजार 200 किलो अमानक स्तर घी और 4 हजार 100 किलो अमानक स्तर की चायपत्ती जब्त की है। बताय जा रहा है कि इस संबंध में क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि, फैक्ट्री नकली के साथ साथ एक्सपायरी डेट का घी पैक करके बाहरी जिलों में सप्लाई किया जा रहा है। टीम ने कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री संचालक खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
क्राइम ब्रांच ने मुखबिर की सूचना पर शहर के पालदा इलाके में श्रीरामपुर डेयरी इंडस्ट्री में छापामारी का। मिली सूचना में कहा गया था कि, यहां लंबे समय से अमानक और मिलावटी घी बनाकर अन्य जिलों में खपाया जा रहा है। सूचना के बाद क्राइम ब्रांच, खाद्य विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई करते हुए 4200 किलो अमानक घी और 4100 किलो अमानक चायपत्ती बरामद करते हुए जब्त की है। बताया जा रहा है कि, अमानक घी की कीमत करीब 20 लाख और चायपत्ती का कीमत करीब 7 लाख रुपये है। इधर, छापे की कार्रवाई के दौरान डेयरी के संचालक नरेंद्र गुप्ता व डेयरी मालिक मंजू अग्रवाल को गिरफ्तार करते हुए उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
'मदर च्वाइस' नाम से बाजार में बिक रहा था नकली घी
छापामार कारर्वाई में शामिल खाद्य सुरक्षा अधिकारी पुष्पक कुमार के अनुसार, जिस फैक्ट्री पर छापामारी की गई है वो मुंबई, बड़ोदरा जैसे शहरों की अलग-अलग कंपनियों से एक्सपायरी डेट का घी खरीदकर बाजार में नई पैकिंग कर अपने ब्रांड 'मदर च्वाइस' के नाम से मध्य प्रदेश के रतलाम, नीमच, देवास, हरदा, भानपुरा, भोपाल, शुजालपुर, शाजापुर, मक्सी, जबलपुर, मंदसौर, सीहोर, अशोकनगर और महाराष्ट्र के नागपुर, अकोला जैसे शहरों में सप्लाई किया जा रहा था। फिलहाल, पुलिस द्वारा फैक्ट्री संचालक समेत अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि, आरोपियों से इस नकली माल सप्लाई से जुड़े और भी कई खुलासे हो सकते हैं।
टावर पर चढ़ें युवक की की मांगे सुनकर पुलिस भी हैरान, देखें Video