इंदौर

घर में सो रही 17 साल की बेटी पर बिगड़ी पिता की नीयत, गलत तरीके से छुआ तो…

- इंदौर के हीरा नगर इलाके की घटना, पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार  
2 min read
• •
Updated: 26 Sep 2019, 1:44 PM IST
घर में सो रही 17 साल की बेटी पर बिगड़ी पिता की नीयत, गलत तरीके से छुआ तो...
घर में सो रही 17 साल की बेटी पर बिगड़ी पिता की नीयत, गलत तरीके से छुआ तो...

इंदौर. मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। घर में सो रही 17 साल की बेटी के साथ पिता ही छेड़छाड़ करने लगा। हरकत के चलते नींद खुली तो सामने पिता को देख वह घबरा गई। शोर मचाने पर मां आई तो उन्हें घटना बताई। पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

टीआई हीरा नगर राजीव भदौरिया ने बताया इलाके में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी की रिपोर्ट पर पिता के खिलाफ बुधवार शाम छेड़छाड़ का केस दर्ज किया है। किशोरी ने पढ़ाई छोड़ दी है और वह घर पर ही रहती है। सोमवार रात जब वह सो रही थी तब पिता अचानक उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। वह बेटी को गलत तरीके से छूने लगा। इसी के चलते उसकी नींद खुल गई। सामने पिता को हरकत करते देख वह घबरा गई। उसने शोर मचाना चाहा तो पिता ने उसे धमकाया।

घबराई किशोरी ने मां को जाकर घटना बता दी। इसके चलते मां और पिता के बीच जमकर विवाद भी हुआ। पहले मां ने परिवार की बदनामी के डर से शिकायत नहीं की। लेकिन जब उसे लगा कि बेटी के साथ भविष्य में फिर कोई घटना हो सकती है तो बुधवार को वह हीरा नगर थाने पहुंची। पुलिस ने उसकी शिकायत सुन तुरंत पिता को गिरफ्तार किया। गुरुवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

किशोरी को करता था गंदे इशारे

एक अन्य मामले में कनाडिय़ा इलाके में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी के साथ अरुण ठाकुर निवासी मित्रबंधु नगर के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया। रास्ते में रोककर कुछ समय से किशोरी को अरुण परेशान कर रहा था। वह किशोरी का पीछा करता और गंदे इशारे भी करता। हरकतों से परेशान होकर उसने पुलिस को शिकायत की।

शादी नहीं की तो करने लगा परेशान

इधर दूसरी ओर महिला की आत्महत्या मामले में खजराना पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। टीआइ प्रीतम सिंह ठाकुर ने बताया, रजिया खान (32) निवासी हाजी कॉलोनी ने २८ मार्च २०१९ को घर में फांसी लगा ली थी। विवाद के चलते वह पति से अलग रहती थी, बाद में तलाक हो गया। इस दौरान उसकी पहचान जुबेर खान निवासी मेजेस्टिक नगर से हुई। वह पहले से शादीशुदा होने के बाद भी रजिया पर शादी करने के लिए दबाव बनाने लगा। महिला का परिवार इसके लिए तैयार नहीं था। परिवार ने बयान में बताया कि जुबेर ने शादी के लिए रजिया को काफी परेशान किया। इसी के चलते उसने आत्महत्या की।

Updated on:
26 Sep 2019, 1:44 PM IST
Published on: