इंदौर

फ्यूल कास्ट के चलते बंद होंगी फ्लाइट्स ! 3 गुना तक बढ़ा दिल्ली-मुंबई का किराया

MP News: दिल्ली और मुंबई रूट का किराया आम तौर पर साढ़े चार हजार होता है, जो कि साढ़े 6 हजार कर दिया गया है।

2 min read
May 19, 2026
Flights प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source- freepik)

MP News: अमरीका, इजराइल और ईरान युद्ध व पेट्रोल की कीमतों में अनिश्चितता का असर हवाई यात्राओं पर दिख रहा है। देशभर में डोमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट्स के किराए में भारी बढ़ोतरी हुई है। एयरलाइंस कंपनियों ने इंदौर, दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद और गोवा जैसे कई प्रमुख रूट पर किराया दो से तीन गुना तक बढ़ा दिया है। ट्रेवल एक्सपर्ट महेन्द्र सिंह ने बताया कि एयरलाइंस के लिए लगने वाला एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) के दाम बढ़े है।

ये भी पढ़ें

पीएम की अपील हल्के में लेना पड़ा भारी, सीएम के निशाने पर आए बड़े नेता और अफसर

बढ़ा दिया गया फेयर

दिल्ली और मुंबई रूट का किराया आम तौर पर साढ़े चार हजार होता है, जो कि साढ़े 6 हजार कर दिया गया है। बेंगलुरू का किराया 6 हजार से बढ़ाकर 7.5 हजार हो गया है। हैदराबाद का टिकट साढ़े चार हजार से 5 हजार के बीच होता था. अब 8 हजार रुपए वसूला जा रहा है। इतना ही नहीं ऑफ सीजन में भी गोवा का किराया 5 से 6 हजार के बजाय 8 हजार रुपए कर दिया गया है। कोलकाता का किराया 10 से 15 हजार रुपए है, जो कि 7 से 8 हजार के बीच होता है। चेन्नई का टिकट साढ़े 5 से 6 हजार में होता था, अब 8 से 9 हजार रुपए में हो रहा है

कास्ट कम फिर भी किराया बढ़ा

ट्रेवल एक्सपर्ट हेमेन्द्र सिंह जादौन ने बताया कि किराए में बढ़ोतरी का कारण एविएशन फ्यूल महंगा और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की सीमित संख्या होना है। कुछ एयरलाइंस के अनुसार अगर ऐसे ही बढ़ोतरी होती रही तो कुछ रूटों पर संचालन बंद करना पड़ेगा। एविएशन सेक्टर के इंजीनियर युवराज जाधव ने बताया कि निजी एयरक्राफ्ट के लिए फ्यूल महंगा हुआ है। एक तेल कंपनी के अनुसार सरकार ने पुरानी दरों पर ही एयरलाइंस को फ्यूल देने के निर्देश हैं। कंपनियों को पुरानी दरों पर ही फ्यूल दिया जा रहा है।

जून में भी नहीं चलेगी शारजाह फ्लाइट

वहीं दूसरी ओर इंदौर से शारजाह के बीच संचालित होने वाली मध्यप्रदेश की एकमात्र अंतरराष्ट्रीय उड़ान जून महीने में भी शुरू नहीं हो पाएगी। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने जून की सभी उड़ानों को अपने सिस्टम से हटा दिया है और अब 1 जुलाई 2026 से दोबारा बुकिंग शुरू की गई है।

हालांकि यात्रियों और ट्रैवल एजेंट्स को अब भी इसके शुरू होने पर संदेह बना हुआ है, क्योंकि कंपनी पहले भी कई बार बुकिंग शुरू करने के बाद अंतिम समय में संचालन टाल चुकी है। जानकारी के लिए बता दें कि इंदौर-शारजाह फ्लाइट का संचालन 28 फरवरी से बंद है। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिम एशिया में तनाव के चलते कंपनी ने उड़ान रोक दी थी।

ये भी पढ़ें

दिल्ली-मुंबई जाने का झंझट खत्म! एमपी के इस अस्पताल में कैंसर का सबसे सस्ता इलाज
Published on:
19 May 2026 10:45 am
Also Read
View All