इंदौर

देश में पहली बार इंदौर में होगा ऐसा प्रयोग, पुलिस चेकिंग में अब नहीं बच पाएंगे अपराधी

कमिश्नरेट में नई कवायद: चेकिंग में संदेही की फिंगर प्रिंट लेकर पुलिस करेगी जांच बायोमैट्रिक मशीन से उजागर करेगी पहचान इंदौर पुलिस ने तैयार किया सॉफ्टवेयर, अगले सप्ताह से होगी शुरुआत

2 min read
Jul 23, 2022
देश में पहली बार इंदौर में होगा ऐसा प्रयोग, पुलिस चेकिंग में अब नहीं बच पाएंगे अपराधी

प्रमोद मिश्रा

इंदौर. पुलिस कमिश्नरेट में चौराहों पर होने वाली चेकिंग मेें अपराधी की पहचान के लिए अब पुलिस बायोमैट्रिक मशीन का इस्तेमाल करेगी। शुरुआती दौर में करीब 5 हजार अपराधियों की जानकारी मोबाइल एप्लीकेशन सिटीजन कॉप में लोड कर दी गई है। सिटीजन कॉप के जरिए चैकिंग में तैनात पुलिस टीम किसी व्यक्ति को रोकेगी और उस पर संंदेह हुआ तो तुरंत बायोमैट्रिक मशीन से फिंगर प्रिंट लेकर डाटा से मिलान करेगी। अपराध दर्ज होने की बात सामने आती है तो तुरंत हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

चेकिंग के दौरान बायोमैट्रिक मशीन से बदमाशों की पहचान का नया तरीका संभवत: देश में पहली बार इंंदौर पुलिस लागू करने जा रही हैै। कई महीनों के प्रयास के बाद विशेष साॅफ्टवेयर तैयार हो चुका है। इसमें बदमाशों का डाटा सेेव करने का काम क्राइम ब्रांच की टीम कर रही है। पुलिस हर आरोपी का फिंगर प्रिंट लेती है, जिससे डाटा से मैचिंग होगी। अफसरों के मुताबिक अगले सप्ताह बायोमैट्रिक मशीन से चेकिंग शुरू हो जाएगी।सिटीजन कॉप एप्लीकेशन के जरिए होगा संचालन

पुलिस कमिश्नर हरिनारायणाचारी मिश्र ने चेकिंग में अपराधियों को पकड़ने में प्रभावी कार्रवाई की योजना बनाई थी। इस योजना के तहत पुलिस के सिटीजन कॉप ऐप बनाने वाले राकेश जैन व उनकी टीम ने साॅफ्टवेयर तैयार किया है। सिटीजन कॉप एप्लीकेशन के जरिए ही इसका संचालन होगा। एप्लीकेशन पर फिंगर प्रिंट आधारित क्रिमिनल डाटा अपलोड किया जा रहा है। जैन के मुताबिक, एप्लीकेशन पर ट्रैफिक अथवा थानों के जिस भी अधिकारी को बायोमैट्रिक मशीन देकर अधिकृत किया जाएगा, वह जांच कर सकेगा।

इस तरह काम करेगा ऐप

मुख्यालय की नजर, लागू हो सकता है पूरे प्रदेश में

अपराधियों की पहचान के बायोमैट्रिक सिस्टम पर पुलिस मुख्यालय की नजर है। प्रयोग के तौर पर इंदौर में इसे लागू किया जा रहा है, सफल होने की स्थिति में इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा। बाद में केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजकर देशभर में भी लागू करने की कवायद पर काम होगा।

नियम तोड़ने वालों की फिंगर प्रिंट से करेंगे पहचान

बायोमैट्रिक सिस्टम तैयार हो गया है, जो अगले सप्ताह से काम करेगा। चेकिंग में नियम तोड़ने वाले को रोककर मशीन से फिंगर प्रिंट ली जाएगी। अपराध दर्ज हुए तो तुरंत पता चलेगा और संबंधित को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश में पहली बार इस तरह की चेकिंग होगी।- हरिनारायणाचारी मिश्र, पुलिस कमिश्नर

Published on:
23 Jul 2022 01:54 am
Also Read
View All