इंदौर

होली के लिए हर एज ग्रुप के लिए यूनिक गैजेट्स बाजार में

पंप से उड़ेगा सूखा गुलाल, गुलाब बम भी करेगा धमाका

2 min read
Feb 26, 2018
holi
holi

इंदौर. होली को लेकर बाजार सजने लगे हैं। कॉलोनियों व मोहल्लों में रंग नजर आने लगा है। होली सेलिब्रेशन को खास बनाने के लिए बाजार में स्पेशल पिचकारियां और रंग आए हैं, जिनमें इनोवेशंस भी दिख रहा है। किड्स के लिए खास ऑटोमेटिक गैजेट्स व वाटर पंप की ५०० से ज्यादा वैरायटी हैं। छोटी पिचकारी से लेकर ३-४ फीट की वाटर गन हर वर्ग के लोगों को लुभा रही है। एक साथ ३४ बलून वाले बम भी खास हैं। यंगस्टर्स के बीच ऑर्गेनिक गुलाब बम खासा पसंद किया जा रहा है। इसमें ऑर्गेनिक के साथ स्किन फ्रेंडली १२ तरह के रंग भी हैं।

ऑटोमेटिक बलून नहीं होने देंगे गंदगी
स्वच्छ भारत अभियान को देखते हुए ऑटोमेटिक बलूंस की डिमांड बढ़ रही है। ऑटोमेटिक मैजिकल वाटर बलून और गुलाल पंप खास हैं। एक साथ 100 से ज्यादा बलूंस को पंप से फुला सकते हैं। गुलाल पंप में आधा किलो गुलाल भरकर उड़ाया जाता है।

किड्स के लिए छोटा भीम और मोटू-पतलू वाटर टैंक
व्यापारियों के मुताबिक बाजार में बच्चों के लिए 500 से ज्यादा वैरायटी के गैजेट्स और वाटर पंप हैं। एंग्री बड्र्स, एवेंजर, स्पाइडरमैन, छोटा भीम, गुलाब पंप, मोटू-पतलू, दंगल वाटर टैंक, मैंगो पिचकारी, किंडर बॉय, ढाल, गिटार और धनुष-बाण सहित अनेक वाटर पंप खास हैं।

ऑर्गेनिक और सेंटेड कलर की डिमांड
दीपक बालचंदानी बताते हैं, सेंटेड गुलाल की डिमांड ज्यादा है। हर्बल और ऑर्गेनिक कलर्स भी खासे पसंद किए जा रहे हैं। दूसरी तरफ केमिकलयुक्त कलर्स की डिमांड बेहद कम है।

एंटी बलून मिसाइल: कोई भरोसा नहीं, गली में कब कौन कहां गुब्बारा मार दे! इसीलिए यह जनाब एंटी बलून मिसाइल पहनकर निकले हैं। जिस तरफ से भी गुब्बारा आएगा, मिसाइल उसे भांप लेंगे और गुब्बारे को रास्ते में ही फोड़ देंगे।

कलर मास्क: अपने चेहरे को रंग से बचाने का इससे बेहतर तरीका नहीं हो सकता। स्किन कलर का यह मास्क पहनो और खुलकर लोगों से रंग लगवाओ। बाद में जब दिल चाहे, मास्क उतार दो, चेहरा साफ-सुथरा मिलेगा।

Updated on:
26 Feb 2018 01:16 pm
Published on:
26 Feb 2018 12:27 pm