इंदौर

खजराना गणेश मंदिर के गर्भगृह में घुसा VIP गैंगस्टर, गुर्गों के साथ की पूजा, रील भी बनाई, मचा बवाल

Khajrana Ganesh Temple Controversy: इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में नियमों की धज्जियां उड़ाने का मामला सामने आया है। आम श्रद्धालुओं पर रोक के बीच बदमाश सतीश भाऊ पत्नी संग गर्भगृह में पहुंचा और रील वायरल की।

less than 1 minute read
Feb 15, 2026
Khajrana Ganesh Temple Controversy (फोटो-Patrika.com)

MP News: ऐसा लगता है कि इंदौर के खजराना गणेश मंदिर (Khajrana Ganesh Temple) के गर्भगृह में जाने की अनुमति रसूखदार नेताओं और बदमाशों को है। आम भक्त जहां दूर से दर्शन करते हैं, वही नियम विरूद्ध रसूखदार गर्भगृह में प्रवेश कर जाते है। विधायक गोलू शुक्ला के बेटे के बाद बदमाश सतीश भाऊ (Gangster Satish Bhau) खजराना गणेश मंदिर के गर्भगृह में अपनी पत्नी के साथ प्रवेश कर गया। बदमाश भाऊ शिवाजी जयंती पर यात्रा निकालता है। यात्रा का न्यौता देने के लिए दो दिन पहले भाऊ पत्नी और गुर्गों के साथ मंदिर पहुंचा।

बकायदा निमंत्रण पत्र लेकर पत्नी के साथ गर्भगृह में प्रवेश किया और और भगवान गणेश की प्रतिमा के निमंत्रण अर्पित किया। भाऊ ने इसकी रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल की है। जब भाऊ ने गर्भगृह में प्रवेश किया तो किसी ने नहीं रोका। उसके साथ आए एक गुर्गे आकाश रावत ने दबाव बनाया था। हालांकि मामला तूल पकड़ने के बाद प्रबंधन ने कार्रवाई की है।

ये भी पढ़ें

NEET-PG में नए ‘कोटे’ की एंट्री, कोर्ट ने दिए रिजल्ट जारी करने के निर्देश

पुलिस में शिकायत, गार्ड बर्खास्त, एजेंसी पर जुर्माना

मंदिर प्रबंधक जीएस मिश्रा ने बताया कि सतीश भाऊ को प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई थी। भाऊ के साथ आकाश रावत ने गार्ड पर दबाव बनाकर प्रवेश कराया है। रावत की पुलिस को शिकायत की गई है। गेट पर तैनात गार्ड को बर्खास्त कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसी पर 21 हजार का जुर्माना लगाया गया है। भट्ट परिवार की दोनों शाखाओं के पुजारियों को चेतावनी दी है कि ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो। (MP News)

मंदिर की गरिमा से समझौता नहीं

आस्था के की मर्यादा आस्था के केंद्रों की मयाद हाल में सुनिश्चित किया जाएगा। भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु सख्त निगरानी की जाएगी। इंदौर की धार्मिक गरिमा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।- शिवम वर्मा, कलेक्टर (MP News)

ये भी पढ़ें

MP के 20 प्रतिशत कलेक्टरों पर गिरेगी गाज! बजट सत्र के बाद बड़े स्तर पर होंगे तबादले

Published on:
15 Feb 2026 03:00 am
Also Read
View All

अगली खबर