इंदौर

video: गैंगस्टर युवराज उस्ताद बोला, मुझे एयरपोर्ट के बाहर से पकड़ा

रासुका के मामले में गिरफ्तार कर भोपाल जेल भेजा, सांठगांठ से पेश होने का आरोप

2 min read
Feb 27, 2020
गैंगस्टर युवराज उस्ताद बोला, मुझे एयरपोर्ट के बाहर से पकड़ा



इंदौ। परदेशीपुरा इलाके के गैंगस्टर युवराज काशिद उर्फ युवराज उस्ताद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है, युवराज विमान में सवार होकर मुंबई से इंदौर आया था, विमान में वाय काशिद के नाम से यात्रा कर इंदौर एयरपोर्ट के बाहर आया और क्राइम ब्रांच ने पकड़ लिया। हालांकि युवराज उस्ताद के खुद पुलिस के सामने पेश होने की बात सामने आई है। रासुका के तहत उसे भोपाल जेल भेजा जा रहा है।

क्राइम ब्रांच के अफसरों ने बताया, गैंगस्टर युवराज उस्ताद को परदेशीपुरा पुलिस के साथ मिलकर एयरपोर्ट के बाहर से गिरफ्तार कर लिया। बुधवार सुबह 6.30 बजे के विमान से वह मुंबई से इंर्दौर आया था। सफेद शर्ट, स्पोट्र्स शूज पहना युवराज उस्ताद एयरपोर्ट के बाहर आया और पुलिस ने एक दुकान के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया। युवराज के पास से विमान का टिकट भी मिला है। टिकट वाय काशिद के नाम से है। एएसपी राजेश दंडोतिया ने बताया, युवराज के पीछे पुलिस लगी थी। पता चला कि वह परिवार के लोगों से मिलने के लिए विमान से इंदौर आ रहा है। उसकी योजना था कि सुबह इंदौर आकर परिवार से मिलने के बाद रात में वह फिर विमान से मुंबई चला जाए। पुलिस को सूचना मिल गई तो उसे पकड़ लिया।

युवराज बोला, मैं तो सुबह ही मुंबई से लौटा था
युवराज काशिद से गिरफ्तारी के बारे में पूछा तो वह बोला कि मैं मुंबई से सुबह ही विमान से इंदौर आया था। एयरपोर्ट के बाहर से मुझे पुलिस ने पकड़ लिया।

माफिया मुहिम शुरू होते ही हुुआ फरार, तोड़ दिया अवैध मकान
पुलिस ने माफिया के खिलाफ मुहिम शुरू हुई तो युवराज उस्ताद फरार हो गया था। पुलिस उसकी तलाश में बंशी प्रेस स्थित निवास पर पहुंची लेकिन वह नहीं मिला। फरारी के दौरान ही पुलिस ने बंशी प्रेस की चाल में बिना अनुमति बनाए गए युवराज उस्ताद के हवेली नुमा मकान पर बुलडोजर चलाकर उसे तोड दिया था। इस बीच उसके खिलाफ परदेशीपुरा टीआई राहुल शर्मा ने रासुका का प्रस्ताव भेजा था। कलेक्टर लोकेश जाटव ने 21 जनवरी को उसके खिलाफ रासुका के आदेश जारी किए और रासुका का वारंट जारी कर दिया था। इसी मामले में पुलिस ने उसे पकड़ा है।

Published on:
27 Feb 2020 06:02 am
Also Read
View All