इंदौर

राजाबाग कॉलोनी में खाली प्लाटों पर कचरे का अंबार, रहवासियों का जीना दूभर

• •
Updated: 24 Nov 2026, 7:02 AM IST
Feature image

इंदौर. शहर के पश्चिम क्षेत्र स्थित वार्ड 66 के अंतर्गत राजा बाग कॉलोनी में गंदगी की समस्या से रहवासी परेशान हैं। यहां नदी की बाउंड्रीवॉल के पास कचरे का ढेर लगा हुआ है। इसके अलावा कॉलोनी के खाली प्लॉटों में भी जगह-जगह कचरा जमा हो रहा है। नगर निगम की कचरा गाड़ी नियमित रूप से कॉलोनी में नहीं पहुंचती है। इसके चलते लोग मजबूरी में खाली प्लॉटों और खुले स्थानों पर कचरा फेंक रहे हैं। धीरे-धीरे इन स्थानों पर कचरे के ढेर लग गए हैं।
रहवासियों के मुताबिक, जमा कचरे से दिनभर दुर्गंध आती है, जबकि रात के समय बदबू इतनी तेज हो जाती है कि घरों के बाहर दो मिनट खड़े रहना भी मुश्किल हो जाता है। कचरे के कारण आसपास म‘छरों की संख्या भी बढ़ गई है। इससे ब‘चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर रहवासियों में चिंता बनी हुई है। उन्हें आशंका है कि गंदगी और म‘छरों के कारण क्षेत्र में मलेरिया, डेंगू जैसी बीमारियां फैल सकती हैं। कई बार इस समस्या पर ध्यान दिलाने के बावजूद जिम्मेदारों की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

Updated on:
24 Nov 2026, 7:02 AM IST
Published on: