24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Indore / कई दिनों से खुला पड़ा चैंबर दे रहा हादसों को न्योता

कई दिनों से खुला पड़ा चैंबर दे रहा हादसों को न्योता

इंदौर

•

image

Newsdesk

•

Updated: 24 Nov 2026, 7:02 AM IST

इंदौर. शहर के पश्चिम क्षेत्र स्थित वार्ड 72 के अंतर्गत विनय नगर उद्यान के पास सडक़ पर क्षतिग्रस्त चैंबर रहवासियों और वाहन चालकों के लिए मुसीबत बना हुआ है। चैंबर का ढक्कन सही तरीके से नहीं लगा होने के कारण यहां से गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

रहवासियों के अनुसार, पिछले कई दिनों से चैंबर की यही स्थिति बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदारों ने अब तक इसकी सुध नहीं ली है। चैंबर का ढक्कन क्षतिग्रस्त होने और सही तरीके से नहीं लगा होने से वाहन चालकों को आवागमन के दौरान काफी सावधानी बरतनी पड़ती है। सबसे ’यादा परेशानी चार पहिया वाहन चालकों को हो रही है। कई बार वाहन के पहिए चैंबर में फंसने की स्थिति बन जाती है। इससे वाहन क्षतिग्रस्त होने के साथ ही दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। मार्ग पर लगातार लोगों और वाहनों की आवाजाही रहती है। इसके बावजूद चैंबर की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। यदि समय रहते इसका ढक्कन ठीक नहीं किया गया तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।