इंदौर

छात्रा के हाथ से मोबाइल छीनकर भागा बदमाश

भंवरकुआ थाना क्षेत्र का मामला, घटना के बाद छात्रा ने डॉयल १०० पर मांगी मदद
2 min read
Feature image

इंदौर, छात्रा के हाथ से मोबाइल छीनकर भागे अज्ञात बदमाश के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। घटना से घबराइ छात्रा ने शोर मचाया तो कुछ लोग बदमाश के पीछे दौड़ पड़े। लेकिन बदमाश किसी के हाथ नहीं आया। टीआइ संजय शुक्ला के मुताबिक फरियादी नम्रता चौहान २० निवासी अग्रवाल नगर की शिकायत पर शनिवार को अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना दिन के वक्त हुई। छात्रा सपना संगीता रोड पर पैदल फोन पर बात करते जाने लगी। तभी बाइक पर सवार बदमाश ने उनके हाथ से मोबाइल छीन लिया। घटना होते ही छात्रा ने चिल्लाकर मदद मांगी। इस पर मार्ग पर कुछ लोगों ने बदमाश का अपने वाहन से पीछा भी किया। घटना होते ही छात्रा ने राहगीर के मोबाइल से डॉयल १०० पर सूचना दी। उंन्होंने बताया की बदमाश बगैर नंबर की बाइक पर सवार था। वह विद्या नगर की तरफ भागा। घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे है। तकनीकी जांच के आधार पर बदमाश की तलाश की जाएगी।

पानी भरने जा रही महिला से छेड़छाड़

एरोड्रम थाना क्षेत्र में सुबह घर से पानी भरने के लिए निकली महिला से छेड़छाड़ कर भागे आरोपी पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। थाने सूचना मिलते ही फरार आरोपी को पकड़ा है। टीआइ अशोक कुमार पाटीदार के मुताबिक आरोपी संजय शर्मा ३२ निवासी नगीन नगर के खिलाफ रविवार को छेड़छाड़ का केस दर्ज किया है। घटना सुबह ९.१५ की है। पीडि़ता घर से पानी भरने के लिए निकली। तब आरोपी ने उसे बुरी नीयत से पकड़ लिया। उनके चिल्लाने पर आरोपी पकड़े जाने के डर से वहां से भाग गया। मामले थाने पहुंचने पर तत्काल आरोपी को पकडऩे टीम रवाना हुई। वर्तमान में आरोपी राजेंद्र नगर स्थित अपने मामा के गैरेज पर काम करता है। पूर्व में भी उसके द्वारा पीडि़ता से पानी भरने जाने के दौरान विवाद करने की बात पता चली है।

Published on:
02 Sept 2018 09:02 pm