5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Indore Crime: खाटूश्याम मंदिर में माथा टेकने पहुंचे चोर पकड़ाए, 6 दिन पहले सूने घर में की थी बड़ी चोरी

Thieves Arrested: करीब 1 हजार किमी दूर खाटूश्याम मंदिर क्षेत्र से चोरों को पकड़कर लाई पुलिस, 2.85 लाख कैश और करीब 7.50 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात बरामद।
2 min read
Google source verification
indore Thieves Arrested

thieves arrested khatu shyam temple indore theft case, खाटूश्याम प्रवेश द्वार व पकड़े गए तीनों चोर (Source-patrika)

Indore Thieves Arrested: मध्यप्रदेश के इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र में 6 दिन पहले सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये की चोरी करने वाले चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चोरी करने के बाद तीनों चोर राजस्थान के खाटू श्याम मंदिर में माथा टेकने के लिए पहुंचे थे, पुलिस ने उन्हें ट्रेस किया और सटीक लोकेशन मिलने पर खाटूश्याम मंदिर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 2.85 लाख रुपये नकद और करीब 7.50 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात बरामद कर लिए हैं।

6 दिन पहले की चोरी

हीरानगर थाना क्षेत्र में रहने वाले कियोस्क सेंटर संचालक सहदेव राय के घर पर 6 दिन पहले चोरों ने धावा बोला था। अपनी शिकायत में सहदेव राय ने पुलिस को बताया था कि वो घर पर ताला डालकर एक दोस्त के घर गए थे और जब वापस लौटे तो उन्हें घर में कुछ लोग नजर आए। जब वो घर की तरफ बढ़े तो चोर उन्हें देखकर फरार हो गए। इसके बाद जब उन्होंने घर में रखी अलमारी देखी तो उसका लॉक टूटा हुआ था और सारा सामान बिखरा हुआ था। फरियादी सहदेव राय के मुताबिक घर से सोने का टीका, चेन, कान की बालियां, अंगूठियां, नाक की बाली, चांदी की पायल, बिछिया, कटोरी-चम्मच सहित अन्य सामान और गुल्लक में रखी नकदी चोरी हुई थी।

सीसीटीवी से मिला सुराग

पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पुलिस को चोर भागते हुए एक सीसीटीवी में नजर आए। इसके बाद संभावित रुट के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस एक आरोपी तक पहुंची। पुलिस ने जब आरोपी को पकड़ा और उससे पूछताछ की तो आरोपी ने बताया कि उसके साथी खाटूश्याम मंदिर गए हैं। इसके बाद पुलिस ने अन्य दोनों आरोपियों को ट्रेस करना शुरू किया।

खाटूश्याम मंदिर में माथा टेकने पहुंचे थे चोर

पुलिस ने सटीक लोकेशन मिलने पर बाकी के दो आरोपियों को राजस्थान के खाटूश्याम मंदिर क्षेत्र से गिरफ्तार किया और अपने साथ इंदौर लेकर आई। पुलिस ने आरोपियों के पास से 2.85 लाख रुपये नकद व करीब 7.50 लाख रुपये के जेवरात बरामद किए हैं। पुलिस अभी आरोपियों से पूछताछ कर बाकी सामान की बरामदगी की कोशिश कर रही है। पुलिस को आशंका है कि आरोपियों ने शहर में और भी चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है जिसे लेकर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में चोरों ने बताया है कि वो चोरी करने के बाद खाटूश्याम मंदिर में माथा टेकने के लिए गए थे।