
Honey Trap बीजेपी की निकलीं हनी ट्रैप की आरोपी रेशु-श्वेता (Photo Source - Patrika)
Honey Trap : फोटो-वीडियो से लोगों को फंसाने वाले हनी ट्रैप 2 कांड में पकड़ाई रेशु चौधरी और श्वेता जैन दोनों ही भाजपा की सक्रिय सदस्य हैं। उनके नेताओं से अच्छे संबंध थे। यह खुलासा रेशु के भाई अभिलाष और श्वेता के बेटे शालीन ने पुलिस को दिए बयान में किया है।
पुलिस ने श्वेता की अरेस्टिंग के बाद उसके बेटे शालीन को 25 जून को तलब किया था। बेटे ने पुलिस से कहा मां ने 2008 में बच्चों के कपड़ों की दुकान शालीन कलेक्शन के नाम से शुरू की थी, जो 2009 में बंद हो गई। इसके बाद मां ने महिला जाग्रति कला मंच नाम का एनजीओ सागर में शुरू किया। साथ ही भाजपा की सदस्य के रूप में काम कर रही है। राजनीति के लिए कई बार दिल्ली और भोपाल जाती थी। 2014 में पढ़ाई के लिए श्वेता और उसके पति भोपाल आकर रहने लगे। रेशु के भाई अभिलाष ने भी पुलिस को बताया कि रेशु स्टेशनरी की दुकान के साथ प्रॉपर्टी का काम करती थी।
पुलिस की विवेचना रिपोर्ट और चालान के साथ दिए बयानों में यह उल्लेख नहीं है कि रेशु और श्वेता कब और कैसे मिली थीं। रेशु के पुलिस को दिए बयानों में केवल इतना कहा गया है कि वे दोनों 3-4 साल पहले मिली थीं और दोस्त बन गई थीं।
पुलिस जांच और चालान को लेकर सवाल उठ रहे हैं। 22 मई को पुलिस ने श्वेता और रेशु के बयान लिए थे। श्वेता के बयान के मुताबिक, उसने चिंटू ठाकूर को ब्लैकमेल करने की साजिश में रेशु को शामिल करने की बात कही है। दोनों के बयान में यह बात साफ है कि श्वेता 2022 में जेल से छूटने के बाद रेशु से मिली थी। दोनों ने किन लोगों को ब्लैकमेल किया, यह बात चालान में नहीं है।
मध्यप्रदेश के चर्चित 'हनी ट्रैप 2.0' (Honey Trap 2.0) ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी थी। ब्लैकमेलिंग के इस हाई-प्रोफाइल मामले में श्वेता जैन और रेशु उर्फ अभिलाषा चौधरी मुख्य आरोपी हैं। पुलिस ने मामले में हाल ही में 600 पन्नों का पूरक चालान (चार्जशीट) कोर्ट में पेश किया है।
Updated on:
05 Sept 2026 12:30 pm
Published on:
05 Sept 2026 12:25 pm
