4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Indore Crime: 24 दिन पहले लव मैरिज, ‘वंदना’ के हाथों से उतरी भी नहीं थी मेहंदी की थम गई सांसें, पड़ोसियों ने खोला सच!

Newlywed Vandana Patel Case: इंदौर में युवती की संदिग्ध परिस्तिथियों में निधन के मामले को लेकर पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार है।
2 min read
Google source verification

इंदौर

image

Akash Dewani

Sep 04, 2026

newlywed vandana patel case indore crime

Newlywed Vandana Patel Case: पुलिस को नवविवाहिता की पीएम रिपोर्ट का इंतजार (फोटो सोर्स-Patrika/enhanced by Chatgpt)

Indore Crime: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के राऊ थाना क्षेत्र के न्यू नेहरू नगर में 22 वर्षीय एक नवविवाहिता के संदिग्ध परिस्तिथियों में निधन का मामला सामने आया है। घर में बनी पानी की टंकी में युवती संदिग्ध अवस्था में मिली जिसके बाद पुलिस ने पति समेत जेठ-जेठानी से पूछताछ शुरू कर दी है। शुक्रवार सुबह को पीएम किया गया। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को रिपोर्ट जारी की जाएगी। इसके बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई की तरफ बढ़ेगी। पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार है। प्राथमिक जांच में पुलिस को आशंका है कि यह घटना गुरुवार दोपहर की है। फिलहाल 'प्रेम विवाह के कारण पारिवारिक विवाद ' समेत अन्य सभी संभावित कोणों से मामले की जांच की जा रही है।

काम कर के घर से लौटा पति, टंकी में देखा तो……

इंदौर एसीपी निधि सक्सेना के अनुसार पीड़िता की पहचान वंदना पटेल (Newlywed Vandana Patel) के रूप में हुई है। चंदन नगर के राज नगर निवासी वंदना ने एक महीने पहले ही रूपेंद्र पटेल के साथ प्रेम विवाह किया था। सड़क किनारे कपड़े बेचने का काम करने वाला पति रूपेंद्र जब शाम को घर लौटा, तो वंदना आवाज लगाई। पत्नी को गायब पाने पर उसने पानी की टंकी में देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। रूपेंद्र ने तुरंत वंदना को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही फॉरेंसिक विशेषज्ञों और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस पति और जेठ-जेठानी से पूछताछ कर रही है।

पड़ोसियों ने पति को लेकर बताया सच

शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने प्रारंभिक जांच में जानकारी यह जानकारी सामने आई है कि कल दोपहर उपेंद्र के घर से वंदना के तेज ध्वनि में आवाजें पड़ोसियों ने सुनी थीं। कुछ देर बाद उपेंद्र घर से बाहर निकला तो पड़ोसियों ने उसकी शर्ट पर संदिग्ध निशान देखे थे। पुलिस के मुताबिक, परिजनों का यह भी आरोप है कि पति की नशे की आदत को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। एसीपी निधि सक्सेना के अनुसार मामले में पति और जेठ से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने अनुसार, पीएम रिपोर्ट आ जाने के बाद मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

पीड़िता के परिवार ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट

पुलिस के अनुसार, उपेंद्र पटेल और वंदना ने 11 अगस्त को प्रेम विवाह किया था। उपेंद्र नशे की लत थी जिसके कारण वंदना का परिवार किराए के घर में रहने को मजबूर हो गया था। इसी के बाद दोनों ने शादी कर नई जिंदगी की शुरूआत की थी। पुलिस ने बताया कि वंदना के परिवार ने उसके लापता होने की रिपोर्ट चंदन नगर थाने में दर्ज कराई थी। हालांकि, वंदना ने अपने बयान में कह दिया था कि वह बालिग है और उपेंद्र के साथ ही रहना चाहती है।