3 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Indore: ‘जिला कलेक्टर हूं, बिल PA देगा…’, दोस्तों संग होटल पहुंचे कलेक्टर साहब, घर पर लगी थी ‘IAS Raj Soni’ की नेम प्लेट

Fake Collector IAS Raj Soni: मध्य प्रदेश में फर्जी IAS बनकर ठगी करने का एक और मामला सामने आया है। इंदौर के एक नामी होटल खुद को 'जिला कलेक्टर' बताकर रौब झाड़ने वाले एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
2 min read
Google source verification

इंदौर

image

Akash Dewani

Sep 03, 2026

fake collector ias raj soni aka himanshu arrested sheraton hotel

Fake Collector IAS Raj Soni: नामी होटल में रौब झाड़ने वाले फर्जी IAS को पुलिस ने किया गिरफ्तार (फोटो सोर्स- Patrika)

Indore Fake Collector IAS Raj Soni: मध्य प्रदेश में एक और फर्जी कलेक्टर साहब को पुलिस ने हिरासत में लिया। इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में फर्जी कलेक्टर बनकर रौब झाड़ रहे युवक हिमांशु (28) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी हिमांशु पिता योगेश पांचाल जनकपुर सोसायटी, केशवनगर, साबरमती, अहमदाबाद (गुजरात) निवासी है।

युवक समाज में अपना रसूख बढ़ाने के लिए फर्जीवाड़ा कर रहा था। विजय नगर एसीपी पराग सैनी ने बताया कि हिमांशु शेरेटन होटल में करीब 15 लोगों के साथ खाना खाने गया था। वहां उसने स्वयं को आइएएस राज सोनी, जिला कलेक्टर बताया। बिल बनने पर उसने कहा कि उसका पीए दो घंटे बाद भुगतान करेगा और वह कार में चला गया। होटल प्रबंधन को शंका हुई तो पुलिस को जानकारी दी गई।

घर पर लगा रखी थी 'IAS Raj Soni' की नेम प्लेट

पुलिस ने पड़ताल के बाद बुधवार दिन में ओमेक्स सिटी-1 स्थित शुभांगन प्रीमियम में उसके किराए के मकान पर दबिश दी। वहां घर के बाहर 'आईएएस राज सोनी' नाम की नेम प्लेट मिली। पूछताछ में उसने अपना असली नाम हिमांशु पांचाल, निवासी अहमदाबाद बताया। एमकॉम तक शिक्षित हिमांशु ने स्वीकार किया कि वह लोगो पर रौब झाड़ने के लिए फर्जी आईएएस बना था।

'कलेक्टर साहब' लिखी फोटो फ्रेम भी मिली

पुलिस ने फर्जी आईएएस लिखी फोटो फ्रेम, 'कलेक्टर साहब' लिखी सामग्री सहित अन्य वस्तुएं जब्त की है। ढाई हजार प्रतिदिन के हिसाब से कार किराये पर कार ड्राइवर व उसके साथियों को वह होटल में रौब झाड़ने के लिए खाना खिलाने गया था। उसने ढाई हजार प्रतिदिन के हिसाब से कार भी किराये पर ली थी। उक्त कार में भी उसने आइएएस की फर्जी नेम प्लेट लगाई थी, जिसे जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ लोक सेवक का झूठा रूप धारण करने की धारा में केस दर्ज हुआ है।

गुजरात में भी केस दर्ज मिला

एसीपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना अडालज, गांधी नगर, गुजरात में धोखाधड़ी का केस दर्ज मिला है। उक्त केस में जानकारी एकत्रित कर रहे है। ये भी पता चला है कि आरोपी थाना क्षेत्र में एक माह पूर्व किराए से रहने आया था। पुलिस उसके आय के स्रोत और उससे जुड़े लोगों के बारे में पड़ताल कर रही है।