Gold Silver rate: 7 ग्राम में बनने वाले गहनों को सिर्फ 1.5 से 4 ग्राम तक में ही उसी हैवी डिजाइन में तैयार किया जा रहा है।
Gold Silver rate: सोने-चांदी के रेट दिन-प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे हैं। रेट बढ़ने का कारण गोल्ड ज्वैलरी की खरीदी अब सिर्फ वजन और पारंपरिक डिजाइन तक सीमित नहीं रही। दुल्हन की गोल्ड की ज्वैलरी बनाने के लिए शहर के ज्वैलर्स अब एडवांस टेक्नोलॉजी, पेपर कास्टिंग और टर्किश लुक तकनीक से लाइट वेट, लेकिन हेवी लुक वाली गोल्ड ज्वैलरी तैयार कर रहे हैं।
इस तरह की ज्वैलरी विमेंस, यूथ और वेडिंग के लिए खरीदी करने वालों में सबसे बेहतर विकल्प बना हुआ है। 7 ग्राम में बनने वाले गहनों को सिर्फ 1.5 से 4 ग्राम तक में ही उसी हैवी डिजाइन में तैयार किया जा रहा है। इससे गहनों के वजन में 25 से 40 प्रतिशत तक की कमी हो रही है।
सोने की कीमतें तेजी से बढ़ने ज्वैलरी की खरीदी पर कई सवाल खड़े हुए। हालांकि, इन सवालों का जवाब गोल्ड ज्वैलरी में लाइट वेट हैवी लुक डिजाइन के रूप सामने आया। कम दामों में ज्यादा गोल्ड ज्वैलरी मेकिंग में नई टेक्नोलॉजी का उपयोग देखा जा रहा है वर्तमान में 3-डी डिजाइनिंग, माइक्रोपेपर कास्टिंग कास्टिंग और इंटरनेशनल फिनिश के चलते कम ग्राम में भी रिच और रॉयल अपीयरेंस मिल रही है।
ज्वैलरी विशेषज्ञ मोहित सोनी का कहना है कि पेपर कास्टिंग के साथ ही लाइटवेट ज्वैलरी में शुद्धता पूरी तरह बनी हुई है। स्ट्रेंथ को मैटेन रखते हुए साइज बढ़ाई जा रही है। कस्टमाइजेशन में नए डिजाइन व वैराइटी उपलब्ध है। ज्वैलरी डिजाइन 22 कैरेट सोने में तैयार कर रहे हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि अब ज्वैलरी डिजाइन करने से पहले कंप्यूटर आधारित उडी मॉडलिंग की जाती है। इसके बाद पेपर कास्टिंग तकनीक से बेहद बारीक और हल्की संरचना तैयार होती है। इससे गहनों का साइज बड़ा दिखाई देता है। हालांकि, वजन में 40 प्रतिशत तक कम होता है। इसके साथ ही डिजाइन भी आर्टिफिशियल ज्वैलरी की तर्ज पर तैयार हो रहे हैं।
चेन नेकलेस
बैंगल, ब्रेसलेट
झुमके कस्टमाइज
विकल्प मैट फिनिश
लेयरिंग पैटर्न
ब्रॉड स्ट्रक्चर
हैंडक्राफ्टेड टेक्सचर
इंदौर शहर के सराफा व्यापारी बसंत सोनी ने बताया, अब शादियों के लिए या महिलाएं स्वयं के लिए ऐसी डिजाइन बनवा रही हैं जो दिखने में आर्टिफिशियल ज्वैलरी को फीका कर दें। पहले वजन के अनुसार गहने बनवाए जा रहे थे, अब कीमत के अनुसार बनवाए जा रहे हैं। 10 ग्राम में बनने वाले गहनों को स्टाइलिश डिजाइन में 4-7 ग्राम ही तैयार कर दिया जा रहा है।