इंदौर

खुशखबर… दुबई से इंदौर की फ्लाइट की बुकिंग फिर शुरू

- एयरलाइंस और एयरपोर्ट प्रबंधन में समय को लेकर बनी सहमति- सप्ताह में तीन दिन एयरपोर्ट पर सिविल वर्क देर से किया जाएगा शुरू  
less than 1 minute read
Jan 20, 2020
खुशखबर... दुबई से इंदौर की फ्लाइट की बुकिंग फिर शुरू
खुशखबर... दुबई से इंदौर की फ्लाइट की बुकिंग फिर शुरू

इंदौर. एयर इंडिया की दुबई से इंदौर आने वाली अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट की बुकिंग सोमवार शाम से मिल शुरू हो गई है। एयर पोर्ट पर रन वे और टैक्सी वे के निर्माण के चलते इस फ्लाइट पर संकट के बादल छा गए थे, लेकिन एयरपोर्ट प्रबंधन और एयरलाइंस के बीच तालमेल बैठने के बाद फ्लाइट की बुकिंग फिर शुरू हो गई है। एयरपोर्ट पर रन वे और टैक्सी वे के निर्माण कार्य के चलते फ्लाइट के लेडिंग के समय को लेकर दुविधा बनी थी जिसे दूर कर दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक एयरपोर्ट प्रबंधन ने देर रात होने वाले निर्माण कार्य को सप्ताह में तीन दिन जब दुबई से फ्लाइट आएगी तब समय देरी से काम शुरू करने पर समहति जता दी है। इसी आधार पर सोमवार शाम से बुकिंग शुरू हो गई है। एयर इंडिया द्वारा बुकिंग बंद होने से फ्लाइट पर संकट के बादल छा गए थे। सांसद शंकर लालवानी सहित ट्रेवल्स एसोसिएशन के हेमेंद्र जादोन ने एयर इंडिया और एयरपोर्ट प्रबंधन को पत्र लिखा था। इसके तहत दोनों पक्षों ने आपस में चर्चा कर रास्ता निकाल लिया और फ्लाइट की बुकिंग शुरू हो गई। जुलाई 2019 में यह फ्लाइट दोनों और से शुरू हुई है। सप्ताह में तीन दिन दोनों ओर से यह फ्लाइट संचालित होती है। इंदौर में यह फ्लाइट देर रात करीब 1.30 बजे आती है। एयरपोर्ट के रन वे और टैक्सी वे का निर्माण कार्य रात 12 बजे से सुबह तक होता है। इसी वजह से एयर इंडिया ने बुकिंग बंद की थी।

Published on:
20 Jan 2020 11:10 pm