इंदौर

एमपी के महू से कोटा-नई दिल्ली के लिए शुरू हुई सुपर फास्ट ट्रेन, एक साथ तीन राज्यों से जुड़ी

Dr Ambedkar Nagar-Kota-Delhi Superfast Express: बाबा साहेब की जन्मस्थली आंबेडकर नगर (महू) (Ambedkar Nagar Mhow the birthplace of Baba Saheb) नई दिल्ली से सीधे जुड़ गई, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से महू-कोटा-नई दिल्ली डॉ. आंबेडकर नगर-नई दिल्ली सुपरफास्ट (20155/56) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।...
2 min read
• •
Updated: 14 Apr 2025, 2:06 PM IST
train
train

Dr Ambedkar Nagar-Kota-Delhi Superfast Express: डॉ. आंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर बाबा साहेब की जन्मस्थली आंबेडकर नगर (महू) (Ambedkar Nagar Mhow the birthplace of Baba Saheb) नई दिल्ली से सीधे जुड़ गई। सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से महू-कोटा-नई दिल्ली डॉ. आंबेडकर नगर-नई दिल्ली सुपरफास्ट (20155/56) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मध्य प्रदेश और राजस्थान के पर्यटन, शिक्षा, व्यापार को मिलेगा बढ़ावा

इस ट्रेन से मध्य प्रदेश और राजस्थान के पर्यटन, शिक्षा, व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। ट्रेन 14 अप्रेल को दिल्ली से और 15 अप्रेल को महू से चलेगी। पहले दिन यह ट्रेन डॉ. आंबेडकर नगर से चली। ट्रेन इंदौर, देवास व उज्जैन में भी रुकेगी।

एसी, एसी इकोनॉमी और स्लीपर समेत इसमें होंगे 22 कोच

कार्यक्रम में वीसी के जरिए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव व केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर भी शामिल हुईं। इसमें 1 प्रथम श्रेणी एसी, 2 द्वितीय श्रेणी एसी, 6 थर्ड एसी, 2 थर्ड एसी इकोनॉमी, 5 स्लीपर, 4 सामान्य श्रेणी, 1 एसएलआरडी एवं 1 जनरेटर कार सहित कुल 22 कोच होंगे।

एमपी, दिल्ली और राजस्थान के लोगों को होगा फायदा

इस नई सुपर फास्ट ट्रेन से राजस्थान की शिक्षा नगरी कोटा को देश की राजधानी नई दिल्ली और मध्यप्रदेश में स्थित महाकाल की नगरी उज्जैन, मध्यप्रदेश की औद्योगिक नगरी इंदौर और डॉ. अम्बेडकर नगर (महू) से सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। राजस्थान के साथ ही मध्य प्रदेश राज्यों के अंतर्गत आने वाले पर्यटन और तीर्थ स्थलों जैसे मथुरा, उज्जैन, भरतपुर, सवाई माधोपुर, कोटा, देवास एवं इंदौर के विकास को रफ्तार मिलेगी। इससे दोनों राज्यों का आर्थिक एवं सामाजिक विकास होगा। इस नई रेल सेवा की सौगात से विद्यार्थियों, व्यापारियों, किसानों के साथ ही आमजन को सीधा लाभ पहुंचेगा। राजस्थान और मध्य प्रदेश के यात्रियों को देश की राजधानी नई दिल्ली के लिए सुरक्षित और सुगम यात्रा के लिए सीधी ट्रेन की सौगात सीएम मोहन यादव ने दे दी है।

02055 कोटा-नई दिल्ली एक्सप्रेस (स्पेशल ट्रेन सेवा)

ये नई स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेन (गाड़ी संख्या 02055) कोटा से रविवार 13 अप्रैल को रात 22 बजकर 30 मिनट पर प्रस्थान कर सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, बयाना, भरतपुर, मथुरा एवं हजरत निजामुद्दीन होकर नई दिल्ली सुबह 05.20 बजे पहुंची। आज 14 अप्रैल को ये ट्रेन दिल्ली से डॉ. आंबेडकर के शहर महू पहुंचेगी।


Updated on:
14 Apr 2025, 2:06 PM IST
Published on: