इंदौर

लडक़ी लेकर भागा पोता, नाराज परिजनों ने कर दी दादी की पिटाई, घर में की तोडफ़ोड़

नाराज लोगों ने घर में की तोडफ़ोड़
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Aug 2019, 12:23 PM IST
indore
लडक़ी लेकर भागा पोता, नाराज परिजनों ने कर दी दादी की पिटाई, घर में की तोडफ़ोड़

इंदौर. सिमरोल में रहने वाली वृद्धा को गांव के ही परिवार ने पीट दिया। बताया जाता है कि लडक़ी को वृद्धा का पोता भगा ले गया था। इसी बात से नाराज आरोपितों ने वृद्धा के घर पर हमला कर दिया। उसके साथ में मारपीट की गई।

पुलिस के अनुसार पार्वतीबाई पति शोभाराम (52) निवासी कोपरवेल सूर्तीपूरा की शिकायत पर नरेन्द्र पिता नानूराम, विष्णु पिता अशोक, जीवन पिता नरसिंह, महेन्द्र पिता नानूराम, तेजपान पिता तुलसीराम, पवन पिता तुलसीराम के खिलाफ केस दर्ज किया गया। उन्होंने पुलिस को बताया कि फरियादी का पोता आनंद एक लडक़ी को इन्दौर से भगाकर ले गया। इस बात से आरोपित नाराज चल रहे थे। कल ये लोग वृद्धा के घर पर पहुंच गए। दरवाजा बंद था तो उसे तोडक़र अंदर घुस आए। वहां पर पार्वती बाई और उसका बेटा राजेश थे। आरोपितों ने घर में आते ही उससे विवाद शुरू कर दिया। उनके साथ में मारपीट शुरू कर दी। वृद्धा को पीटा और उसके घर में तोडफ़ोड़ कर दी। इसके बाद धमकाया कि अगर लडक़ी नहीं मिलेगी तो जान से मार देंगे।

Published on: