इंदौर

निगम ने किए पौधे ट्रांसप्लांट, डिवाडइर पर बढ़ा रहे ग्रीनरी

400 से अधिक पौधे फल-फूल रहे, डिवाइडरों को बना रहे सुंदर

less than 1 minute read
Jun 08, 2022
निगम ने किए पौधे ट्रांसप्लांट, डिवाडइर पर बढ़ा रहे ग्रीनरी

इंदौर। देश का सबसे स्वच्छ शहर साफ-सफाई ही नहीं अब पेड़-पौधों को ट्रांसप्लांट कर उन्हें सफल रूप से विकसित किए जाने में मामले में भी अहम किरदार निभा रहा है। नगर निगम ने शहर में बड़ी संख्या पेड़ों का ट्रांसप्लांट कर इन्हें प्रमुख मार्गों के डिवाइडरों पर भी लगाया गया। जहां आज ये फल-फूल कर हरियाली ही नहीं दे रहे हैं, बल्कि सुंदरता भी बढ़ा रहे हैं।

दरअसल, नगर निगम ने बीते दिनों में शहर के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में पेड़ों का ट्रांसप्लांट किया है। करीब 400 से अधिक ट्रांसप्लांट किए गए पेड़ों को डिवाइडरों पर लगाया गया। इन्हें डिवाइडर पर लगाए जाने के बाद अब ये काफी फल-फूल रहे हैं। इंदौर शहर ने इस मामले में भी अन्य शहरों से एक कदम आगे रखा है। उद्यान विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शहर के प्रमुख मार्ग जिनमें सयाजी मुक्तिधाम से पेट्रोल पंप तक 35 से 40 पाम प्रजाति के पेड़ों को ट्रांसप्लांट कर लगाया गया है। इसी प्रकार लवकुश सब्जी मंडी से एमआर 10 रोड ऑनडोर शोरूम तक चम्पा व बोगन बेलिया के करीब 40 पेड़ों को ट्रांसप्लांट कर लगाया गया। ऐसा ही बापट चौराहे से सिका स्कूल के सेंट्रल डिवाइडर करीब 45 पेड़ों को ट्रांसप्लांट कर लगाया गया। वहीं सिक्का स्कूल चौराहे से लाहिया कॉलोनी नाले तक 70 से अधिक पौधों को सेंट्रल डिवाइडर पर लगाया गया है। वहीं मेरिएट होटल शारदा मठ से सुयश विहार नाले तक 150 पेड़ ट्रांसप्लांट कर लगाए गए हैं। गौरतलब है कि सफाई के मामले में देशभर में अपना लोहा मनवा चुके इंदौर को अब ग्रीन इंदौर बनाने की दिशा में भी तेजी से काम हो रहा है।

Published on:
08 Jun 2022 11:20 am
Also Read
View All