25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यात्रियों को बड़ी राहत, इंदौर से भोपाल के लिए 8 और उज्जैन के लिए चलेंगी 6 इलेक्ट्रिक बसें, तैयारी शुरु

Electric buses: एआईसीटीएसएल इंदौर से भोपाल, उज्जैन समेत अन्य शहरों के लिए इलेक्ट्रिक बसें चलाने की तैयारी कर रहा है, 150 में से 40 बसें मिल चुकी हैं।
2 min read
Google source verification
Electric buses: जल्द चलेंगी इलेक्ट्रिक बस (Photo Source - Patrika)

Electric buses: जल्द चलेंगी इलेक्ट्रिक बस (Photo Source - Patrika)

Indore news: इंदौर से दूसरे शहरों के बीच भी इलेक्ट्रिक बसें (ईवी) चलाने की तैयारी है। परिवहन कंपनी एआइसीटीएसएल इंदौर से भोपाल के बीच 8 तो इंदौर से उज्जैन के बीच 6 ईवी का संचालन करेगा। शहर में इलेक्ट्रिक बसें शुरू कर ग्रीन कॉरिडोर बनाने का काम चल रहा है। प्रधानमंत्री ई बस सेवा के तहत कंपनी को मिलने वाली 150 इलेक्ट्रिक बसों में से 40 मिल गई है। इनमें से कई बसों को शहर में लंबे रूट पर चलाया जा रहा है। जल्द ही सभी 150 बसों को चलाने की तैयारी है। एआइसीटीएसएल दूसरे शहरों के लिए भी बड़ी संख्या में ऑपरेटरों को जोड़कर बसें चलाने की तैयारी में है। इसके टेंडर की प्रक्रिया अंतिम दौर में है।

एआइसीटीएसएल की योजना इंदौर से भोपाल के बीच 8, इंदौर से खंडवा के बीच 4, उज्जैन के बीच 6, खरगोन के बीच 4, इंदौर से मांडव व सेंधवा के बीच 2-2 इलेक्ट्रिक बसें चलाने की है। कार्यकारी निदेशक अर्थ जैन के मुताबिक, जल्द ही इंदौर से दूसरे शहरों के लिए भी इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। बस खरीदने के लिए 40 प्रतिशत राशि शासन देगा तो 60 प्रतिशत ऑपरेटर की रहेगी। राजस्व मॉडल पर कंपनी के अधीन इन बसों का संचालन किया जाएगा।

चलने लगी 10 और इलेक्ट्रिक बस

भोपाल शहर में सिटी पब्लिक ट्रांसपोर्ट मॉडल को मजबूत करने भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड ने 10 और इलेक्ट्रिक बस सड़क पर उतार दी है। बीते दिन इन गाड़ियों का ट्रायल किया गया जो टेस्ट में फिट पाई गई है। बता दें कि पूर्व संचालित 20 गाड़ियों के साथ इन 10 नई इलेक्ट्रिक बसों को सड़क पर उतारा दिया गया है। अपर आयुक्त एवं भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड की सीईओ अंजू अरुण कुमार ने बताया कि प्रतिदिन 30 बसों का संचालन होने से लगभग 15 से 20 यात्रियों को फायदा पहुंचेगा। हर 10 मिनट के अंदर शहर के प्रमुख रास्तों पर बस स्टॉपेज पर इन बसों को उपलब्ध कराने की कोशिश की जा रही है।

सीहोर स्टेशन पर पांच ट्रेनों का अस्थायी ठहराव

इंदौर पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल ने सीहोर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों को अस्थायी ठहराव देने का निर्णय किया है। यह निर्णय कुबेरेश्वरधाम, सीहोर कावड़ यात्रा के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए किया गया है। यह अस्थायी ठहराव 25 व 26 अगस्त को रहेगा। जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या 20413 वाराणसी-इंदौर सुपरफास्ट एक्सप्रेस आगमन 04:58 बजे / प्रस्थान 05:00 बजे, गाड़ी संख्या 20414 इंदौर-वाराणसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस आगमन 13:15 बजे / प्रस्थान 13:17 बजे, गाड़ी संख्या 19313 इंदौर-पटना एक्सप्रेस आगमन 17:26 बजे / प्रस्थान 17:28 बजे, गाड़ी संख्या 19322 पटना - इंदौर एक्सप्रेस आगमन 09:45 बजे / प्रस्थान 09:47 बजे होगा।