इंदौर

घोड़ी से उतरा दूल्हा और डीजे वाले के सिर पर मारी तलवार, बारात में मचा बवाल

mp news: बारात में हुए बवाल के बाद दूल्हे को अरेस्ट करने स्टेज पर पहुंची पुलिस, मच गया हंगामा...।
2 min read
• •
Updated: 13 Nov 2024, 8:11 PM IST
indore news

mp news: मध्यप्रदेश के इंदौर में एक शादी के दौरान जमकर बवाल हुआ। पहले तो जब बारात आ रही थी और बाराती खुशी में झूम रहे थे तभी मामूली कहासुनी में दूल्हे ने अपना आपा खो दिया और डीजे वाले के सिर पर तलवार मार दी। इस दौरान दूल्हे के साथियों ने डीजे वाले के साथियों को भी जमकर पीटा। बाद में जब पुलिस डीजे वाले की शिकायत पर जब दूल्हे को गिरफ्तार करने शादी समारोह में स्टेज पर पहुंची तो फिर हंगाम हो गया।

घटना इंदौर शहर के बाणगंगा थाना इलाके की है जहां देवउठनी ग्यारस पर मंगलवार को दिन में राहुल नाम के युवक की शादी थी। राहुल अपने परिवार व साथियों के साथ दूल्हा बनकर घोड़ी पर सवार होकर दुल्हन लेने जा रहा था। डीजे पर दोस्त व परिवार वाले खुशी से झूम रहे थे लेकिन जैसे ही बारात दोपहर में करीब 3 बजे बारात पंडित जी की अटाले वाली गली नंबर 12 में पहुंची वहां नर्मदा लाइन के लिए गड्ढा खुदा होने से डीजे संचालक ने गाड़ी आगे ले जाने से मना कर दिया। फिर क्या था दूल्हे के भाई और डीजे संचालक अभिषेक में मामूली कहासुनी हो गई। कहासुनी होते देख दूल्हा बना राहुल तलवार लेकर घोड़ी से उतरा और अभिषेक के सिर पर तलवार मार दी। इस दौरान दूल्हे के साथियों ने डीजे संचालक के साथियों को भी जमकर पीटा।


डीजे संचालक अभिषेक घटना के बाद तुरंत अपने साथियों के साथ घायल हालत में थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद जैसे ही पुलिस टीम दूल्हे की गिरफ्तारी के लिए शादी समारोह में पहुंची तो दूल्हा स्टेज पर मौजूद था। पुलिस उसे पकड़ने पहुंची तो बारातियों और घरातियों दोनों ने ही हंगामा कर दिया। हालांकि बाद में दूल्हे के परिवारवालों ने पुलिस को ये भरोसा दिलाया कि शादी के बाद वो खुद बेटे को थाने में पेश करेंगे तब कहीं मामला शांत हुआ।

Updated on:
13 Nov 2024, 8:11 PM IST
Published on: