इंदौर

Guru Purnima 2024: गुरु पूर्णिमा पर आज cm मोहन यादव इंदौर के दौरे पर, यहां जानें मिनट टू मिनट शेड्यूल

Guru Purnima 2024: इंदौर में गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम में होंगे शामिल, X पर पोस्ट शेयर कर पहले जताया अपने गुरूजनों का आभार, फिर सभी को दी बधाई
2 min read
• •
Updated: 21 Jul 2024, 9:14 AM IST
CM Mohan Yadav
सीएम मोहन यादव ने X पर दी गुरु पूर्णिमा की बधाई

Guru Purnima 2024: रविवार को गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima) के अवसर पर इंदौर में कई बड़े आयोजन किए जा रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी इंदौर के दौरे पर हैं। वे सुबह 10.30 बजे हवाई सफर कर इंदौर पहुंचेंगे। यहां 11 बजे यूनिवर्सिटी सभागृह में छात्रों और शिक्षकों को संबोधित करेंगे। वे यहाँ देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के सभागृह में आयोजित गुरु पूर्णिमा के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे हवाई मार्ग से ही भोपाल के लिए रवाना हो जाएंगे।

गुरु पूर्णिमा के एक दिन पहले किया गुरुजनों का सम्मान

उधर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संकल्प पर इंदौर जिले में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट की विशेष मौजूदगी में कम्पेल के विद्यालय में गुरुपूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया गया। गुरु पूर्णिमा से एक दिन पहले ये आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंत्री सिलावट ने गुरुजनों का सम्मान किया और स्कूली बच्चों को कॉपी और स्टेशनरी आदि उपयोगी सामग्री भी वितरित की। उन्होंने बच्चों को गुरुजनों का महत्व भी बताया।

सीएम ने X पर दी गुरु पूर्णिमा की बधाई


गुरु पूर्णिमा के अवसर पर एमपी सीएम मोहन यादव ने X पर ट्विट कर गुरु पूर्णिमा की बधाई दी है। इसमें उन्होंने लिखा है कि- गुरुबिन भव निधी तरै न कोई...
गुरु के बिना जीवन निरर्थक है, ध्यान, ज्ञान, धैर्य और कर्म सब गुरु की ही देन है... उन्होंने आगे लिखा कि मुझे जनसेवा और लोककल्याण की प्रेरणा देकर अपने प्रदएश की प्रगति के लिए सद्मार्ग दिखाने वाले समस्त गुरुजनों के चरणों में कोटि-कोटि प्रणाम करता हूं।

यहां जानें सीएम मोहन यादव का मिनट टू मिनट कार्यक्रम

  • मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव आज सुबह 10 बजे भोपाल से इंदौर रवाना होंगे।सुबह 10.45 बजे देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर पहुंचेंगे।गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।इसके बाद स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे।मुख्यमंत्री दोपहर 1 बजे इंदौर से भोपाल पहुंचेंगे।
Updated on:
21 Jul 2024, 9:14 AM IST
Published on: