31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बालिका गृह में घुसे नकाबपोश, किशोरी को नींद से जगाया और अगवा कर ले गए

Gwalior News: ग्वालियर स्थित बालिका संप्रेक्षण गृह का मामला, सीसीटीवी फुटेज में खुलासे के बाद नकाबपोश लड़कों पर अपहरण की एफआईआर दर्ज
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 29 Oct 2024, 3:57 PM IST

MP News

Gwalior News: कंपू में जेएएच परिसर स्थित बालिका संप्रेक्षण गृह से 16 वर्षीय लड़की रात के अंधेरे में भाग निकली। सीसीटीवी फुटेज में छह लड़के उसका हाथ पकड़कर ले जाते दिखे हैं। इनकी तलाश की जा रही है। नाबालिग को ले जाने वाले नकाबपोश लड़कों पर अपहरण की एफआईआर दर्ज की गई है।


शुक्रवार- शनिवार की दरमियानी रात को लड़की फरार हो गई। उसको भगा ले जाने में छह आरोपी शामिल हैं। पुलिस की मानें तो लड़की से मुलाकात करने आया लड़का इसमें शामिल हो सकता है। उसी ने बहाने से संप्रेक्षण गृह आकर मुलाकात की और वहां से भागने की साजिश लड़की को बताई।


लड़की पहले से भागने तैयार थी, लड़के आए तो उनके साथ चल दी


जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के संप्रेक्षण गृह में रहने वाली इस लड़की ने रात में भागने की तैयारी कर ली थी। वह लड़कों का इंतजार कर रही थी। जैसे ही वे आए तो वह उनके साथ चली गई। इस मामले में थाटीपुर निवासी अरुण माहौर को मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। वह पहले भी लड़की को अपने साथ भगाकर ले जा चुका है।

चौकीदार सोती रही, बांस से चाबी खींचकर खोला ताला

घटना रात तकरीबन ढाई-तीन बजे की है। उस समय संप्रेक्षण गृह में रह रहीं लड़कियां और महिला चौकीदार नींद में थी। चौकीदार गेट के ताले की चाबी टेबल पर रखकर सो गई थी। लड़की को भगा ले जाने वालों ने बांस के सहारे चाबी खींच ली। फिर सभी ताला खोलकर आसानी से संरक्षण गृह में दाखिल हो गए। पहचान छुपाने के लिए सभी युवकों ने चेहरे पर साफी बांधी हुई थी।

लड़की को अगवा करने की वारदात में और कौन शामिल


अरुण के साथ वारदात में बाकी लोग कौन थे, आरोपी के पकड़े जाने पर पता चलेगा, लेकिन लडक़ी नाबालिग है इसलिए आरोपियों पर अपहरण का केस दर्ज किया गया है।

एमपी पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वह पता लगा रही है कि इसमें और कौन-कौन शामिल है और लड़की उनके साथ भागकर कहां गई है?

दो बार पहले भी भाग चुकी है लड़की


पुलिस ने बताया कि इससे पहले यह लड़की यहां से दो बार भाग चुकी है। इस बार लड़की के साथ लगभग छह लोग होना बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि लड़की को ढूंढ़ने के लिए टीम लगा दी गई है।

ये भी पढ़ें: Indian Railways: मथुरा के यात्रियों का सैलाब…3 स्पेशल ट्रेन चलाने के बावजूद गुरु पूर्णिमा पर सफर मुश्किल