
Helion Sensodyne Toothpaste Manufactured in Madhya Pradesh एमपी में बनेगा 'सेंसोडाइन टूथपेस्ट' ( source: @DrMohanYadav51 X account)
Sensodyne Toothpaste Manufactured in MP: मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए विश्व प्रसिद्ध उपभोक्ता स्वास्थ्य सेवा कंपनी हेलीयोन(Helion) इंडिया प्रालि की नई विनिर्माण इकाई का वर्चुअल भूमि पूजन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव(CM Mohan Yadav) ने कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में किया। कंपनी में 100 प्रतिशत विदेशी निवेश देश में आएगा। इस निवेश के लिए प्रस्ताव मुख्यमंत्री के यूनाईटेड किंगडम दौरे के दौरान प्राप्त हुआ था।
पीथमपुर(Pithampur) में स्थापित होने जा रही इस अत्याधुनिक इकाई में लगभग 2,000 करोड़ रुपए का निवेश प्रस्तावित है। कंपनी को इस परियोजना के लिए लगभग 40 एकड़ भूमि आबंटित की गई है। यह इकाई प्रदेश में उपभोक्ता स्वास्थ्य उत्पादों के निर्माण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण निवेश साबित होगी। यह हेलीयोन समूह की खुद की प्रथम मैन्युफेक्चरिंग फैसिलिटी होगी। हेलीयोन विश्वस्तर पर सेंसोडाइन, आयोडेक्स, ईनो, ओट्रिविन, पैराडॉन्टैक्स एवं विभिन्न मल्टीविटामिन उत्पादों जैसे प्रतिष्ठित ब्रांडों के लिए जानी जाती है। प्रस्तावित इकाई में सेंसोडाइन सहित अन्य उपभोक्ता स्वास्थ्य उत्पादों का निर्माण किया जाएगा, जिससे मध्यप्रदेश विशेषकर पीथमपुर क्षेत्र के फार्मास्युटिकल एवं कंज्यूमर हेल्थकेयर जोन में नया आयाम जुड़ेगा।
यह इकाई लगभग 500 प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएगी। वहीं लॉजिस्टिक्स, पैकेजिंग, परिवहन, वेयरहाउसिंग तथा सहायक उद्योगों के माध्यम से हजारों अप्रत्यक्ष रोजगार भी सृजित होंगे। इससे क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर हिमांशु प्रजापति, कार्यकारी संचालक, एमपीआइडीसी के अनुसार यह परियोजना प्रदेश को स्वास्थ्य एवं फार्मास्युटिकल विनिर्माण के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
वर्चुअल कार्यक्रम में उद्योग के प्रतिनिधि ब्रायन मैकनामारा, सीईओ, कीथ मैकगिनिस, एपीएसी क्यूसीएस प्रमुख, केदार लेले, प्रेसीडेंट नमता पटेल एवं मध्यप्रदेश शासन के वरिष्ठ अधिकारी नीरज मंडलोई, राघवेन्द्र कुमार सिंह, चन्द्रमौलि शुक्ला, एवं ब्रिटिश डेह्रश्वयूटी हाई कमिश्नर हरजिन्दर काग उपस्थित रहे।
धार जिले के बदनावर क्षेत्र के ग्राम भैंसोला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 सितंबर को मध्यप्रदेश के पहले पीएम मित्रा टेक्सटाइल पार्क(PM Mitra Park) की आधारशिला रखी थी। करीब 2200 हेक्टेयर भूमि पर बनने वाले इस पार्क में साढ़े तीन सौ से अधिक फैक्ट्रियां स्थापित होंगी। यहां कपास से धागा और धागे से कपड़ा तैयार कर देश-विदेश में निर्यात होगा। इस परियोजना से लाखों लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।
पीएम मित्रा पार्क के लिए 100 से अधिक कंपनियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 90 से अधिक को 1298 हेक्टेयर भूमि आवंटित की जा चुकी है। इससे 72 हजार से अधिक लोगों के लिए रोजगार के अवसर बनेंगे। वहीं प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से इस पार्क से तीन लाख लोग लाभान्वित होंगे। पार्क के लिए 23 हजार करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं।
Published on:
09 Jun 2026 04:39 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
