
इंदौर. हवाओं के उपरी दबाव के चलते मौसम ने एक बार फिर करवट ली। सोमवार से आसमान पर बादल छाए हुए थे और शहर के अलग-अलग हिस्सों में बूंदा-बांदी भी हुइ र्थी। आज दोपहर भी बादल छाए हुए थे जिसके बाद अचानक ही तेज बारिश हुई। इससे तापमान में भाी गिरावट आई। हांलाकि बादलों के कारण उमस होने से लोग परेशान भी हुए। शहर में बारिश होने के बाद धूप भी निकल आई जिसकी वजह से उमस बढ़ गई।
मौसम विभाग के अनुसार हवाओं के पेटर्न लगातार बदलने और अरब सागर से नमी आने के कारण आदर्ता में बढऩे से बादल बन रहे हैं। यह बादल कही-कहीं बूंदों के रूप में बरस जाते हैं। आने वाले एक दो दिन मौसम इसी तरह बना रहेगा। पश्चिम से तेज हवाएं और पूर्व से ठंडी हवाएं चलती रहेंगी। सोमवार को अधिकतम तापमान ३८.८ व न्यूनतम तापमान २०.५ दर्ज किया गया।
सोमवार से हवा भी बदली थी
मौसम का पारा हवा में उलझकर रह गया है। पल-पल पाला बदल रही हवा से अप्रैल के पहले सप्ताह में ही लोग बेहाल हो गए हैं। दिन में कभी तीखी चुभन तो कभी ठंडी हवा से परेशान हो रहे हैं। हवा के पैटर्न में बदलाव दिन-रात में लगातार हो रहा है। मौसम विभाग की मानें तो नमी और हवा की दिशा बदलने से मौसम में अस्थिरता बनी हुई है।
आमतौर पर अप्रैल में गर्मी होने लगती है। रात व दिन का तापमान सामान्य या अधिक रहता है। मौसम वैज्ञानिक डीपी दुबे के अनुसार, अप्रैल में गर्मी का रंग जमने से ऐसी गतिविधियां कम ही होती हैं। इस साल पूर्वी मप्र पर ऊपरी हवा का चक्रवात तथा राजस्थान व गुजरात पर एक सिस्टम सक्रिय है। हवा भी अनिश्चित पैटर्न से चल रही है, जिसका मिला-जुला असर हो रहा है। नमी से तापमान भी प्रभावित हो रहा है। यह स्थिति 13-14 अप्रैल तक बनी रहेगी।
रात में भी असर
हवा कभी पश्चिमी, दक्षिण-पश्चिमी होने से गर्मी को बढ़ा देती है, तो वहीं उत्तर व उत्तर-पूर्वी हवा ठंडक घोल जाती है। हवा की गति १५ से ३० किमी तक भी चल रही है। एक सप्ताह में न्यूनतम व अधिकत तापमान में २ से ४ डिग्री का उतार-चढ़ाव आया है। इससे गर्मी की तपन के साथ ही गुलाबी ठंडक भी मौसम में बनी हुई है।