इंदौर

IMD Warning: मौसम विभाग की चेतावनी, कई जिलों में Red Alert

Heavy Rainfall Warning: मौसम विभाग (WEATHER DEPARTMENT IMD) का कहना है कि अब यह सिस्टम उत्तरी मप्र से पश्चिमी मप्र की तरफ बढ़ रहा है। 31 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
2 min read
• •
Updated: 28 Oct 2024, 3:56 PM IST
Heavy Rainfall Warning
Heavy Rainfall Warning

Heavy Rainfall Warning: पूरे मध्यप्रदेश सहित भोपाल में भारी बारिश (WEATHER) का दौर जारी है। झारखंड व पश्चिम बंगाल के आसपास कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय हुआ है, जो उत्तरी झारखंड व दक्षिणी बिहार के आसपास बढ़ गया है। दक्षिण पश्चिम राजस्थान व पाकिस्तान के आसपास एक चक्रवाती सिस्टम (Cyclone circulation) )सक्रिय है, जो अधिक मजबूत होकर आगे बढ़ रहा है। इन दोनों सिस्टम से होते हुए मानसूनी ट्रफ (Low Pressure Ara) (बादल) गुजर रहे हैं। इसके प्रभाव से पूर्वी मप्र के चारों संभाग में भारी बारिश (Extremely Heavy Rainfall) हो रही है।

मौसम विभाग (WEATHER DEPARTMENT IMD) का कहना है कि अब यह सिस्टम उत्तरी मप्र से पश्चिमी मप्र की तरफ बढ़ रहा है। इससे 4 अगस्त को इंदौर-उज्जैन संभाग से लगे जिलों में तेज बारिश होगी। इंदौर व आसपासभारी से अति भारी या 6 सेंटीमीटर (करीब 2.5 इंच) तक बारिश दर्ज होने की संभावना रहेगी। 5 व 6 अगस्त को वर्षा की गतिविधियां थोड़ी कम होंगी। 7 अगस्त के बाद फिर से सिस्टम सक्रिय होने से तेज बारिश होगी।

इन जिलों में अलर्ट जारी

रेड अलर्ट (RED ALERT): भोपाल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, धार, इंदौर, उज्जैन, देवास, टीकमगढ़ और रायसेन जिले में अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी देते हुए इन जिलों में RED ALERT जारी किया है।

ऑरेन्ज अलर्ट (ORANGE ALERT) : उमरिया, जबलपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, निवाजडी और मैहर जिलों में अतिभारी बारिश की संभावना के चलते ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यैलो अलर्ट (YELLOW ALERT): विदिशा, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुरकलां, सिंगरौली, अनूपपुर, डिंडोरी, कटनी, दमोह, सागर, छतरपुर, शाजापुर, आगर, मंदसौर, दतिया, मऊगंज, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, नीमच, ग्वालियर, भिंड, मुरैना में बारिश की संभावना के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है।

अब तक 17 इंच बारिश

1 जून से 3 अगस्त तक जिले में औसत लगभग 17 इंच (425) मिमी बारिश हो चुकी है, जबकि पिछले वर्ष इस अवधि तक 27 इंच (695 मिमी) बारिश हुई थी। मौसम विभाग के अनुसार, अगस्त में बंगाल की खाड़ी में नए सिस्टम सक्रिय होने से जिले में अच्छी बारिश की संभावना है। दिन में 5 मिमी वर्षा हुई है। दिन का तापमान 26.6 व रात का तापमान 22.4 डिग्री दर्ज किया गया। ²ष्यता 3000 मीटर व हवा की गति 15 से 23 किमी प्रति घंटे दर्ज की गई। आद्रता 90 फीसदी के आसपास बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार आद्रता जितनी अधिक होगी वर्षा की संभावना उतनी बढ़ जाती है।

Updated on:
28 Oct 2024, 3:56 PM IST
Published on: