हिंद राष्ट्र संगठन बोला, कन्हैया कुमार जैसे देशद्रोही का करेंगे मुंह काला

हिंद राष्ट्र संगठन कन्हैया को दिखाएंगे काले झंडे, नहीं होने देंगे कार्यक्रम
less than 1 minute read
Aug 09, 2017
kanhaiya kumar
कन्हैया कुमार

इंदौर.कन्हैया कुमार आज शहर में आनंद मोहन माथुर सभागृह में होने वाले कार्यक्रम के लिए इंदौर आ चुके हैं। लेकिन उनके आने से पहले ही शहर में का विरोध शुरू हो चुका है। इस कार्यक्रम को जेएनयू के छात्र नेता कन्हैया कुमार संबोधित करने वाले हैं, परंतु हिंद राष्ट्र संगठन विरोध कर रहा है।

हिंद राष्ट्र ने दी चेतावनी
कन्हैया द्वारा कार्यक्रम होने की वजह से हिंद राष्ट्र संगठन के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम के आयोजकों को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने नारे लगाते हुए कड़े शब्दो में कहा है किसी भी हाल में कार्यक्रम यह वे होने नहीं देंगे। संगठन के सदस्यों ने बताया है कि कार्यक्रम को रद्द करने के लिए उन्होंने पूरी रणनीति तैयार कर ली है। रणनीति के तहत संगठन के कार्यकर्ता कन्हैया व आयोजकों को काले झंडे दिखाएंगे।

मुंह काला किया जाएगा
कार्यकर्ता आयोजन स्थल में जबरन प्रवेश करके कन्हैया कुमार तथा उसके स्थानीय समर्थकों और आयोजकों पर अंडे-टमाटर फेकेंगे। इसके अलावा उसका मुंह काला किया जाएगा।कन्हैया कुमार को देशद्रोही क आरोप लगा

संगठन के अध्यक्ष राजेश शिरोड़कर ने बताया कि जेएनयू में भारत तेरे टुकड़े होंगे का नारा लगाने वाला हिंदू समाज की परम आराध्या मं दूर्गा को भीलनी कहने वाले कन्हैया कुमार को हिंद राष्ट्र संगठन देशद्रोही मानता है। नारे लगाते हुए वे कन्हैया कुमार को देशद्रोही क आरोप लगा रहे थे। बार बार कह रहे थे कि हम इस देशद्रोही के गंदे कदमों से मां अहिल्या की पावन नगरी को कलंकित नहीं होने देंगे। कन्हैया कुमार का बुरा हश्र करने की ठान ली है।

सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है
हिंद राष्ट्र संगठन के द्वारा विरोध को देखते हुए पुलिस व प्रशासन ने सक्रियता बढ़ाते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और कड़े करने के निर्देश दिए गए हैं। गौरतलब है कि कुछ दिनों पूर्व इसी संगठन ने चाइनीज मोबाइल कंपनियों के होर्डिंग और पोस्टर फाड़े थे।

Updated on:
09 Aug 2017 02:06 pm
Published on:
09 Aug 2017 01:13 pm