20 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Kota: ‘यहां फिर से दिख मत जाना’, कहासुनी के बाद LDC ने महिला JEN पर फेंका पर्स, जांच कमेटी गठित करेगा विभाग

कोटा के जलदाय विभाग में टेबल पर रखे पर्स को हटाने की बात को लेकर LDC और महिला JEN के बीच विवाद हो गया। महिला JEN का आरोप है कि कहासुनी के दौरान LDC ने पर्स उनकी ओर फेंका।
2 min read
Google source verification

कोटा

image

Akshita Deora

Aug 20, 2026

police station

पुलिस स्टेशन की फाइल फोटो: गूगल मैप

Kota News: कोटा के जलदाय विभाग में काम को लेकर शुरू हुई कहासुनी विवाद में बदल गई। महावीर नगर थर्ड चौराहा स्थित AEN कार्यालय में LDC और महिला JEN के बीच टेबल पर रखे पर्स को हटाने की बात को लेकर बहस हो गई। महिला JEN का आरोप है कि बहस के दौरान LDC ने उनका पर्स उठाकर उनकी तरफ फेंक दिया और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। महिला ने मामले की शिकायत महावीर नगर थाने में दी है।

घटना के समय कार्यालय में AEN समेत विभाग के कुछ अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे। महिला JEN के मुताबिक विवाद के बाद LDC वहां से चला गया। उन्होंने अपने परिजनों को फोन कर कार्यालय बुलाया। परिजनों ने AEN से कर्मचारी को वापस बुलाने की बात कही लेकिन वह मौके पर नहीं आया।

कहासुनी के बाद LDC ने महिला JEN पर फेंका पर्स

महिला JEN ने बताया कि उनकी तबीयत खराब थी और उन्होंने अस्पताल में ड्रिप भी लगवाई थी। इसी दौरान AEN ने उन्हें बिल से जुड़े जरूरी काम के लिए फोन किया। काम शाम तक पूरा कर जमा करना था। काम पूरा होने के बाद वह AEN से बात करके कोटा के महावीर नगर थर्ड स्थित कार्यालय पहुंचीं। वहां AEN, LDC और अन्य कर्मचारी मौजूद थे। महिला के अनुसार उन्होंने टेबल पर अपना पर्स रखा था जिसके बाद LDC ने पर्स हटाने के लिए कहा। आरोप है कि इसके बाद कर्मचारी ने उनसे बदसलूकी शुरू कर दी और कहा कि 'ये उसके पिता का कार्यालय नहीं है, यहां फिर से दिखाई मत देना।' इसके बाद विवाद और बढ़ गया। महिला ने ये भी आरोप लगाया कि LDC ने उनका लेडीज पर्स उठाकर उनकी ओर फेंक दिया। उन्होंने बताया कि यह पूरी घटना AEN की मौजूदगी में हुई।

महावीर नगर थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह ने बताया कि पर्स हटाने को लेकर महिला JEN और LDC के बीच कहासुनी हुई थी। महिला की शिकायत मिली है और मामले की जांच की जा रही है। PHED के XEN ने बताया कि AEN कार्यालय से शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की जाएगी। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।