20 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका की शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को खुली चुनौती, बोले- 10 बेहतरीन स्कूल दिखा दीजिए

सीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व सह-संयोजक आशुतोष रांका ने राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को चुनौती देते हुए उनके कार्यकाल में बने 10 बेहतरीन सरकारी स्कूलों के नाम बताने को कहा। उन्होंने कहा कि CJP की टीम इन स्कूलों का भी निरीक्षण करेगी।
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Arvind Rao

Aug 20, 2026

cjp leader ashutosh ranka challenges madan dilawar

Madan Dilawar and Ashutosh Ranka (Patrika File Photo)

CJP Leader Ashutosh Ranka Challenges Madan Dilawar: जयपुर: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सह-संयोजक आशुतोष रांका ने बुधवार को एलान किया कि उनकी पार्टी पूरे राजस्थान में सरकारी स्कूलों का निरीक्षण जारी रखेगी। राजस्थान शिक्षा विभाग द्वारा बिना पूर्व अनुमति के बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगाने के बाद, अब CJP और शिक्षा विभाग के बीच सीधा टकराव देखने को मिल रहा है।

बता दें कि आशुतोष रांका ने राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को चुनौती देते हुए कहा कि वे मजबूत बुनियादी ढांचे वाले 10 बेहतरीन सरकारी स्कूलों के नाम बताएं। CJP की टीम वहां जाकर भी उनकी स्थिति जनता के सामने रखेगी।

आशुतोष रांका ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा, मदन दिलावर जी, आपके लिए मेरा एक प्रस्ताव है। अपने कार्यकाल में बनीं 10 सबसे बेहतरीन स्कूलों के नाम बताइए। मेरी पूरी टीम वहां भी दौरा करेगी। क्या आपके पास दिखाने के लिए ऐसी 10 स्कूलें भी नहीं हैं? अगले कुछ दिनों में हम पूरे राजस्थान के स्कूलों का दौरा करेंगे।

9 जिलों से मिलीं शिकायतें, सरकार ने लगाई रोक

रांका ने बताया कि उनकी संस्था को जर्जर और बदहाल स्कूलों के निरीक्षण के लिए 9 जिलों से अनुरोध मिले हैं। प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव बनाने के लिए CJP की टीमें जल्द ही जयपुर, अजमेर, जोधपुर, उदयपुर, धौलपुर, भरतपुर, कोटा, बाड़मेर और हनुमानगढ़ के स्कूलों का दौरा करेंगी। हालांकि, रविवार शाम होते-होते शिक्षा विभाग ने एक आदेश जारी कर दिया। इसके तहत बिना प्रिंसिपल की पूर्व अनुमति के किसी भी बाहरी व्यक्ति के स्कूल परिसर में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।

बच्चों की गोपनीयता और सुरक्षा का हवाला देते हुए बिना मंजूरी के फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी और बच्चों के इंटरव्यू पर प्रतिबंध लगाया गया है। नियमों का उल्लंघन करने पर प्रिंसिपल पुलिस की मदद से भारतीय न्याय संहिता 2023, पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई कर सकते हैं।

बिना चारदीवारी के स्कूलों के वीडियो हुए थे वायरल

बताते चलें कि यह आदेश तब आया, जब बुधवार को सोशल मीडिया पर स्थानीय लोगों द्वारा बनाए गए कुछ वीडियो वायरल हुए थे। इनमें दिखाया गया था कि चारदीवारी न होने के कारण लोग आसानी से सरकारी स्कूलों में दाखिल हो रहे थे। इस पूरे विवाद पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

'चाहे एफआईआर दर्ज कराएं या गिरफ्तार करें, निरीक्षण नहीं रुकेगा'

शिक्षा विभाग के आदेश के बाद आशुतोष रांका ने अपने हमले और तेज कर दिए। उन्होंने कहा, मदन दिलावर जी, या तो राजस्थान के सभी जर्जर स्कूलों की हालत सुधारिए या फिर हमारे खिलाफ पहले से ही FIR दर्ज करवा दीजिए। आप चाहें तो हमें अग्रिम रूप से गिरफ्तार भी करवा सकते हैं। सरकार और पुलिस आपकी है, लेकिन जब तक राजस्थान के सभी स्कूल ठीक नहीं हो जाते, हम निरीक्षण करना बंद नहीं करेंगे।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग