20 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौसम अपडेट: राजस्थान में फिर शुरू होगी बारिश, आज 11 जिलों में IMD का अलर्ट जारी

Rain Alert In Rajasthan: राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने लगा है और पूर्वी हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ी हैं। मौसम विभाग ने आज अलवर, कोटा, सवाईमाधोपुर समेत 11 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
2 min read
Google source verification
Rain Alert Rajasthan

बारिश का फाइल फोटो: पत्रिका

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मानसून की गतिविधियां एक बार फिर पूर्वी हिस्सों में बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में राजस्थान के पश्चिमी भाग में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। वहीं पूर्वी भाग के खैरथल-तिजारा, अलवर, डीग और धौलपुर जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज हुई। इनमें सर्वाधिक बारिश 1 सेंटीमीटर खैरथल-तिजारा में दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के कुछ हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान में मानसून की सक्रियता बढ़ने से कुछ इलाकों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

11 जिलों में IMD का अलर्ट जारी

वहीं आज यानी गुरुवार को राजस्थान के 11 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें अलवर, बारां, भरतपुर, दौसा, डूंगरपुर, धौलपुर, झालावाड़, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटा और सवाईमाधोपुर शामिल हैं।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिन भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। इस दौरान कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 20 से 23 अगस्त के दौरान जयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान जयपुर शहर में बादल छाए रहने और कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान के अन्य जिलों में भी मौसम का असर देखने को मिल सकता है।

इन 10 जगहों पर रहा अधिकतम तापमान

पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कुछ इलाकों में तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। सबसे अधिक तापमान श्रीगंगानगर में 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद जैसलमेर में 36.9, पिलानी में 36.5, चूरू में 36.4 और संगरिया में 36.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

बीकानेर और फलोदी में अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री, बाड़मेर में 35.8 डिग्री, झुंझुनूं में 35.0 डिग्री और फतेहपुर में 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पश्चिमी राजस्थान के इन इलाकों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने के बावजूद तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग