20 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Nikay Election 2026: राजस्थान में 9 और 11 सितंबर को होगा मतदान, आपके शहर में किस दिन पड़ेंगे वोट; देखें लिस्ट

Rajasthan Nikay Election Date: राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव दो चरणों में होंगे। पहले चरण में 4 नगर निगमों के चुनाव होंगे, जबकि दूसरे चरण में जयपुर, जोधपुर और कोटा समेत 6 नगर निगमों में चुनाव कराए जाएंगे।
3 min read
Google source verification
rajasthan nagar nikay election

Photo: AI-generated

जयपुर। राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव दो चरणों में होंगे। पहले चरण में 4 नगर निगमों के चुनाव होंगे, जबकि दूसरे चरण में जयपुर, जोधपुर और कोटा समेत 6 नगर निगमों में चुनाव कराए जाएंगे। पहले चरण में भीलवाड़ा, भरतपुर, अलवर और पाली नगर निगम शामिल हैं। वहीं दूसरे चरण में अजमेर, बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, कोटा और उदयपुर नगर निगमों के चुनाव होंगे। कई जिलों में सभी निकायों के चुनाव एक ही चरण में निपट जाएंगे, जबकि अधिक निकाय वाले जिलों में चुनाव दो चरणों में होंगे।

पहला चरण: 9 सितंबर को यहां होगा मतदान

नगर निगमः भीलवाड़ा, भरतपुर, अलवर और पाली।

नगर परिषदः नागौर, ब्यावर, कोटपूतली, चूरू, सुजानगढ़, धौलपुर, सवाईमाधोपुर, शाहपुरा, चौमूं, जालोर, बारां, बूंदी, झालावाड़, बांसवाड़ा, चितौड़गढ़, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, डीडवाना, कुचामनसिटी, करौली, भिवाड़ी, खैरथल, तिजारा, जैसलमेर, बाड़मेर।

नगरपालिकाः केकड़ी, सरवाड़, पीसांगन, नसीराबाद, टाटोटी, साव जायल, मूण्डावा, बासनी, निवाई, कुचेरा, पीपलू, देवली, उनियारा, दूनी, विजयनगर, मसूदा, बीगोद, पावटा-प्रागपुरा, विराटनगर, नारायणपुर, बानसूर, खाजूवाला, नोखा, देशनोक, लूणकरणसर, श्रीडूंगरगढ़, नापासर, सूरतगढ़, श्रीविजयनगर, रायसिंहनगर, अनूपगढ़, घड़साना, नोहर, भादरा, संगरिया, टिब्बी, रावतसर, रतन नगर, राजगढ़, छापर, र. भुसावर, भुसावर, रूपवास, राजाखेड़ा, मनिया, सैपऊन खण्डार, बौली, बगरू, चाकसू, जोबनेर, किशनगढ़ रेनवाल, फुले सांभर, बस्सी, दूदू, जमवारामगढ़, कालाडेरा, कानोता, खेजरोली, मनोहरपुर, नरायना, फागी, वाटिका, रामगढ़, नौ गांव, मालाखेड़ा, बहादुरपुर, लक्ष्मणगढ़, खाटूश्यामजी, दांता, नीमकाथाना, श्रीमाधोपुर, खण्डेला, रींगस, अजीतगढ़, पलसाना, पिलानी, चिड़ावा, मण्ड्रेला, विद्याविहार, सूरजगढ़, सिंघाना, बुहाना, मण्डावा, बिसाऊ, मलसीसर, बालेसरसत्ता, भोपालगढ़, बिलाड़ा, मथानिया, तिवरी, पीपाड़सिटी, आहोर, सायला, सोजत रोड, सोजतसिटी, रानीखुर्द, मारवाड़ जंक्शन, शिवगंज, आबूरोड, मण्डार, रामगंजमण्डी, सुकेत, सांगोद, ईटावा, सुल्तानपुर, अन्ता, सीसवाली, देई, इन्द्रगढ़, केशवरायपाटन, झालरापाटन, भवानीमंडी, डग, भींडर, वल्लभनगर, फतेहनगर-सनवाड़, बेगू रावतभाटा, नाथद्वारा, आमेट, अरनोद, लाडनूं, बोरावड़, मण्डरायल, सपोटरा, बांदीकुई, बसवा, महवा, मण्डावर, सिकराय, भाण्डारेज पहाड़ी, कामां, सीकरी, जसौल, गुड़ामालानी और समदड़ी।

दूसरा चरण: 11 सितंबर को यहां पड़ेंगे वोट

नगर निगमः अजमेर, बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर।

नगर परिषदः किशनगढ़, पुष्कर, टोंक, बहरोड़, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, सरदारशहर, गंगापुरसिटी, सीकर, फतेहपुर, झुंझुनूं, सिरोही, निम्बाहेड़ा, राजसमंद, मकराना, दौसा, हिण्डौनसिटी, लालसोट, डीग, बालोतरा, फलौदी, सलूम्बर।

नगरपालिकाः मेड़तासिटी, रियांबाड़ी, मेड़तारोड, डेगाना, मालपुरा, टोडारायसिंह, डिग्गी, लाम्बाहरिसिंहपुरा, जैतारण, रायपुर, आसींद, गुलाबपुरा, गंगापुर, हमीरगढ़, बनेड़ा, शाहपुरा, जहाजपुर, माण्डलगढ़, बिजोलिया, नीमराना, मांढण, बड़ोद, सार्दुलशहर, श्रीकरणपुर, केसरीसिंहपुर, पदमपुर गजसिंहपुर, गोलूवाला, पीलीबंगा, तारानगर, साहबा, रतनगढ़, राजलदेसर, बीदासर, वैर, बयाना, नदबई, उच्चैन, बसेड़ी, बाड़ी, सरमथुरा, वजीरपुर, बामनवास, कठूमर, खेरली, थानागाजी, राजगढ़ लक्ष्मणगढ़, गोविन्दगढ़-रामबास, बड़ोदामेव, लोसल, धोंद, बगड़, सुलताना, नवलगढ़, जाखल, मुकुन्दगढ़, डूंडलोद, खेतड़ी, उदयपुरवाटी, भीनमाल, सांचौर, बाली, खुडाला फालना, सादड़ी, सुमेरपुर, तख्तगढ़, पिण्डवाड़ा, माउण्ट आबू, छबड़ा, मांगरोल, अटरू, लाखेरी, कापरेन, नैनवां, हिण्डौली, खानपुर अकलेरा, मनोहरथाना, पिड़ावा, कानोड़, मावली, परतापुरगढ़ी, कुशलगढ़, बड़ी सादड़ी, आकोला, कपासन, देवगढ़, भीम, छोटीसादड़ी, धरियावाद, सागवाड़ा, खाटू खुर्द, परबतसर, नांवा, टोडाभीम, सूरौठ, लवाण, मण्डावरी, रामगढ़ पचवारा, कुम्हेर, बृजनगर, किशनगढ़बास, मुण्डावर, कोटकासिम, टपूकड़ा, पोकरण, चौहटन, धौरीमन्ना, सिवाना, सिणधरी, बाप।

तारीखों में समझें शहरी सरकार का चुनाव

पार्षद
अधिसूचनाः 27 अगस्त
नामांकन पेशः 27 से 31 अगस्त
नामांकन जांचः 1 सितंबर
नाम वापसीः 3 सितंबर को
चुनाव चिह्न आवंटनः 04 सितंबर
मतदानः प्रथम चरणः 9 सितंबर, द्वितीय चरणः 11 सितंबर
मतदान का समयः प्रातः 7 बजे से शाम 6 बजे तक
मतगणनाः 14 सितंबर

महापौर/सभापति/अध्यक्ष
अधिसूचनाः 15 सितंबर
नामांकनः 15 व 16 सितंबर को
नामांकन जांचः 17 सितंबर
नामांकन वापसीः 18 सितंबर अपराह्न 3 बजे तक
चुनाव चिह्न आवंटनः 18 सितंबर
मतदानः 21 सितंबर प्रातः 10 बजे से अपराह्न 2 बजे तक
मतगणनाः 21 सितंबर

उप महापौर/उप सभापति /उपाध्यक्ष
निर्वाचनः 22 सितंबर
प्रक्रियाः बैठक प्रातः 10 बजे शुरू, 11 बजे तक नामांकन, 11:30 बजे से नामांकन जांच, अपराह्न 2 बजे तक नाम वापसी, दोपहर 2:30 से 5 बजे तक मतदान (यदि आवश्यक हुआ) और उसके बाद मतगणना होगी।

आचार संहिता केवल शहरों में ही

309 शहरी निकायों में 10 नगर निगम, 47 नगर परिषद और 252 नगरपालिकाओं को मिलाकर 10,245 पार्षद पदों पर चुनाव होंगे। साथ ही स्पष्ट किया कि निकाय चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही सभी 309 शहरी निकायों में तत्काल प्रभाव से आचार संहिता लागू हो गई, जो केवल शहरी क्षेत्रों में ही लागू रहेगी। विधानसभा सत्र के दौरान होने वाले कार्य पर आचार संहिता का प्रभाव नहीं होगा।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग